Advertisment

Period Tracker: क्या है पीरियड ट्रैकर? जानिए इसके फायदे

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Delay In Periods

Period Tracker: अधिकतर महिलाओं का पीरियड्स के साथ रिलेशनशिप बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। हममें से बहुत सी महिलाएं पीरियड्स के पहले व बाद में बहुत ही परेशान होती हैं, पीरियड्स के दर्द को लेकर, मूड स्विंग्स को लेकर और ऊपर से जब हम यह भी ना पता कर पाएं की आखिरी बार कब हुआ या अब कब होगा क्योंकि इतनी भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना सब याद रखना मुमकिन नहीं हो पाता है कई बार इसलिए आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं पीरियड ट्रैकर के बारे में जानकारी तो आइए जानते हैं क्या है पीरियड ट्रैकर।

Advertisment

Period Tracker: क्या है पीरियड ट्रैकर?

पीरियड ट्रैकर की मदद से अपने पीरियड्स डेट्स पर नज़र रखने, फैमिली प्लानिंग, प्रेगनेंसी और जनरल हेल्थ का ध्यान रखने में मदद मिल सकती है। अगर आपको अपने पिछले पीरियड की डेट बतानी हो, तो क्या आप बिना सोचे-समझे बता सकते हैं या आप ज़्यादातर लेडीज़ की तरह सोचने में और याद करने में ज़्यादा देर लगाते हैं? अपने मेंस्ट्रुअल साइकल और बाकी चेंजिस पर बारीकी से नज़र रखने के कई फायदे हैं, चाहे आप प्रेगनेंट होने के बारे में सोच रही हों, प्रेगनेंसी को रोकने की कोशिश कर रही हों, या बस अपने हेल्थ के एनालिसिस कर रही हों। तो आइए जानते हैं आज के इस ब्लॉग में कि पीरियड ट्रैकर के क्या फायदे हैं-

Period Tracker: जानिए पीरियड ट्रैकर ऐप्स के फायदे

Advertisment

1. आपके पीरियड्स का रिकॉर्ड रखता है

आपको बस एक बार इसमें अपने पीरियड्स से रिलेटेड चीजों के बारे में बताना होगा फिर पीरियड ट्रैकर आपको लास्ट मंथ कब पीरियड हुए थे या अब कब होने वाले हैं यह बताएगा, और भी चीजें जो आप पीरियड से जुड़ी आपके मन में है वह कई बार आप भूल जाते हैं तो आप इसमें रिकॉर्ड रख सकते हैं। पहले के समय लोग पेन से कहीं कुछ में लिखते थे और वह चीजें घूम जाती थी तो यह एक सेफ ऑप्शन है अपने पीरियड्स के बारे में इंफॉर्मेशन रखने का।

2. आपको अनकंफर्टेबल और एंबेरेस होने से बचाएगा

Advertisment

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हममें से बहुत सी महिलाएं और लड़कियां यह भूल जाती हैं कि उनको अगले पीरियड्स कब हुए थे या अगले महीने आप कब होंगे, ऐसे में कई बार हम बाहर चले जाते हैं, हमको पता भी नहीं होता है कि हम को पीरियड आने वाले हैं और अचानक सफर में पीरियड आ जाते हैं, जिस कारण हम बहुत ज्यादा अनकंफरटेबल और एंबेरेस महसूस करने लगते हैं। लेकिन पीरियड ट्रैकर हमें हमेशा अलर्ट कर देता है पीरियड शुरू होने के 2-3 पहले वह हमको नोटिफाई कर देता है कि पीरियड्स आने वाले हैं आपके।

3. आपकी रिप्रोडक्शन हेल्थ का रखता है खास ख्याल

पीरियड ट्रैकर की मदद से आप ईजिली एनालाइज कर पाते हैं कि आपके पीरियड्स डिले तो नहीं है यह आपको जल्दी तो नहीं आ रहे हैं या आपको इरेगुलर पीरियड्स की समस्या आदि तो नहीं है जिस कारण आप अपने गाइनेकोलॉजिस्ट से संपर्क कर पाते हैं, और हर बीमारी से दूर रह पाते हैं।

4. यह आपको नियंत्रण देता है

कई महिलाएं सोचती हैं कि उनकी डेट्स सेम नहीं हैं लेकिन इसे ट्रैक करने से आपको नियंत्रण में महसूस करने में मदद मिल सकती है। यह सच है कि औसत मासिक धर्म चक्र 28 दिनों का होता है लेकिन वह केवल औसत होता है। प्रत्येक महिला का चक्र अद्वितीय है। आपके लिए, यह 28 दिनों से अधिक या कम लंबा हो सकता है। मेंस्ट्रुअल साइकिल की सटीक लंबाई जानने और अपनी ओवुलेशन तिथि के बारे में जानने से आपको अपने प्रजनन स्वास्थ्य पर अधिक नियंत्रण महसूस करने में मदद मिलेगी।

Period Period Tracker
Advertisment