Advertisment

Period underwear : पीरियड अंडरवियर क्या होता है ? जानें जरूरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
पीरियड्स के लिए हम सभी ने पैड्स, टैंपोन, मेंस्ट्रुअल कप इत्यादि मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स देखे हैं लेकिन क्या आपने कभी पीरियड अंडरवियर के बारे में सुना है? तो आइए आज जानते हैं कि एक पीरियड अंडरवियर क्या होता है और ये बाकी मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स से कैसे अलग है।

Advertisment

पीरियड अंडरवियर क्या होता है?



जिस प्रकार हम पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग को सिर्फ पैन्टी तक रोकने के लिए मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं बिल्कुल उसी तरह पीरियड अंडरवियर का भी पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल करते हैं।

Advertisment


ये भी एक प्रकार का मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट ही है। इसे महिलाएं ज्यादातर बाकी दूसरे मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स के साथ कॉम्बिनेशन में पहनती हैं जिससे लीकेज का डर ना हो और सब कुछ काफी स्मूद रहे।

पीरियड अंडरवियर के फायदे

Advertisment


जैसे हमनें मेंस्ट्रुअल कप, पैड्स , कॉटन पैड्स इत्यादि के बारे में काफी कुछ पढ़ा है और वैसे ही period underwear के भी अपने फायदे हैं।

Advertisment

1. रियूजेबल होते हैं



पैड्स, टैंपोंस से थोड़े अलग पीरियड अंडरवियर रियूजेबल होते हैं। इन्हें आप बार बार धोकर और अच्छे से साफ कर के इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisment




ये अंडरवियर मशीन में धूल सकते हैं और साथ साथ हाथों से भी इन्हें आराम से धोया जा सकता है।

Advertisment


इन्हें अगर चाहें तो बहुत हिफाजत के साथ इस्तेमाल किए जाने पर कम से कम 2 सालों तक चलाया जा सकता है।

2. फैब्रिक से बने होते हैं

Advertisment


ये अंडरवियर प्रीवेंट फ्लूइड टेक्नोलॉजी से बनें होते हैं इस कारण इनमें से कोई भी लीकेज बिल्कुल ना की मात्रा की ही होती है।



ये पॉलिस्टर फैब्रिक से बने होते हैं जो कि फ्लूइड यानि कि आपके तरल खून को सोखने की अच्छी क्षमता रखते हैं।

3. कॉम्बिनेशन में इस्तेमाल करें



आप कोशिश करें कि हमेशा अपने पीरियड अंडरवियर के साथ किसी दूसरे मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करें। ऐसे में आपकी लीकेज की दिक्कत पर डबल लॉक लग जाएगा।

4. किसके लिए ज्यादा मददगार हैं ?



ये अंडरवियर उन महिलाओं के लिए ज्यादा मददगार और फायदेमंद है जिनको हेवी ब्लीडिंग की समस्या होती है। इसके साथ साथ जिन महिलाओं को इर्रेगुलर पीरियड्स होते हैं वो भी इनका इस्तेमाल अच्छे से कर सकती हैं।



तो ये थे पीरियड अंडरवियर के फायदे जो किसी भी महिला के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
सेहत
Advertisment