Advertisment

White Rice Brown Rice? क्या आप भी ब्राउन और सफ़ेद चावल में हैं कंफ्यूज?

author-image
New Update

सभी तरह के चावल में कुछ कार्ब्स (carbs), थोड़ा प्रोटीन होता हैऔर इसमें फैट नहीं होता है। यह एक मिथ है, चावल आमतौर पर खाए जाने वाला भोजन का महत्वपूर्ण भाग है। भारत, जापान, चाइना और साउथ कोरिया जैसे देशों में इसका सेवन सामान्य रूप से किया जाता है। 

Advertisment

सफेद चावल और ब्राउन चावल दोनों ही पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। लेकिन सफेद की तुलना में ब्राउन चावल ज्यादा गुणकारी माने जाते हैं। ब्राउन राइस एक अनाज होता है जिसके अंदर फाइबर जैसे न्यूट्रिएंट्स की मात्रा अधिक होती है। सफेद चावल का ऊपर खोल उतार दिया जाता है इसलिए यह खाने में मुलायम और उबालने में आसान होते हैं।

क्या हैं ब्राउन राइस के फायदे-

1. सेहत के लिए गुणकारी

Advertisment

ब्राउन राइस हमारी सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। इसमें विटामिन और मिनरल अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। उदाहरण के लिए 100 ग्राम उबले हुए ब्राउन राइस में 1.6 ग्राम फाइबर होता है जबकि 100 ग्राम सफेद चावलों में केवल 0.4 ग्राम फाइबर ही होता है।                                       

इसमें थियामिन, नियासिन, विटामिन B6, मैग्नेशियम, जैसे सभी तत्वों की मात्रा सफेद चावल के मुकाबले ज़्यादा होती है 

2. ब्लड शुगर लेवल अच्छा होता है

Advertisment

ब्राउन राइस में मैग्नीशियम और फाइबर दोनों ही अच्छी मात्रा में उपलब्ध होते हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। रिसर्च से यह पता चला है कि सफेद चावल खाने वालों की तुलना में ब्राउन राइस खाने वालों को डायबिटीज का खतरा कम होता है।

3. दिल की बीमारी का खतरा कम 

रिसर्च के दौरान पता चला है की ब्राउन राइस खाने वालों को हार्ट डिसेसेस होने का खतरा 16 से 21% कम होता है। इसमें बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है।

Advertisment

4. वज़न को करे कंट्रोल

ब्राउन  राइस एक होल ग्रेन है जिसमें सभी न्यूट्रीएंट्स पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें लो कोलेस्ट्रॉल और फाइबर ज्यादा होता है। जो फैट को बॉडी में जमा नहीं होने देता और वजन को कंट्रोल करता है। रिसर्च से साबित हुआ है ब्राउन राइस खाने वाले लोगों का वजन अक्सर कम होता है।

व्हाइट राइस के हो सकते हैं नुकसान-

Advertisment

1. कार्ब्स की अधिकता

इसमें ब्राउन राइस के मुकाबले कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

2. वजन में बढ़ौतरी

इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। जो एक लंबे समय के बाद वजन के रूप में दिखाई देता है। 

चावल खाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान। चावल खाते समय उसके साथ सब्जी और दाल का सेवन जरूर करें। ताकि आपका संतुलित भोजन/फूड सुनिश्चित हो सके।

फूड
Advertisment