Advertisment

Republic Day 2024: कौन हैं भारत की प्रथम Women Army Officers?

प्रेरणादायक | ब्लॉग: हमारे देश की महिलाएं आज न केवल अपने घर की रक्षा करती है बल्कि अपने देश की भी रक्षा करती हैI हम बात कर रहे हैं भारत के प्रथम वीर महिला सेनानी जिन्होंने न केवल वर्षों से हमारी रक्षा की बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा भी बनेI

author-image
Sukanya Chanda
एडिट
New Update
Women Army Officers(Freepik X).png

Who Are The First Women Army Officers Of India? (image credit- Freepik X)

Who Are The First Women Army Officers Of India?: आज हर क्षेत्र में, हर मोड़ पर, महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है ऐसी कोई जगह नहीं या फिर ऐसा कोई काम नहीं जहां पर आप महिलाओं को अपना योगदान देते हुए ना देखें, चाहे वह मेडिकल हो या फिर आर्मीI जब भी हम हमारे देश के सेनाओं के बारे में बात करते हैं तो हम अक्सर "भारत के वीर जवान" बोलते हैं लेकिन उन बेटियों का क्या जिन्होंने दिन-रात एक कर, अपने घर से दूर हमारी रक्षा कर रही है? जी हां! जमाना बदल रहा है और अफसर भीI आज केवल भारत के वीर जवान भी नहीं बल्कि भारत की वीर बेटियां भी अपने देश की दिलो- जान से रक्षा कर रही है और देशवासियों को सुरक्षित रख रही है ताकि कोई भी बुरी नजर हमारे देश को नुकसान ना पहुंचाएं लेकिन ऐसी कौन सी महिलाएं हैं जिन्होंने आज के इन महिला सेनानी के लिए यह पथ तैयार किया ताकि आगे चलकर देश की और भी जांबाज बेटियां इंडियन आर्मी से जुड़े और अपने भारत का गर्व बढ़ाएंI

Advertisment

Republic Day 2024: कौन हैं भारत की प्रथम Women Army Officers?

1. प्रिया झिंगन

मेजर प्रिया झिंगन हमारे देश की प्रथम महिला आर्मी ऑफिसर हैI प्रिया जी का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ थाI बचपन से अनुशासन के माहौल में पली बड़ी एक पुलिस अफसर की बेटी प्रिया ने भी अपने लोगों की रक्षा एवं सेवा करने का सपना देखाI बचपन से ही प्रिया जी टॉमबॉय स्वभाव की थी इसलिए जब उनके स्कूल में राज्यपाल आए थे और उनके साथ ऑफिसर की पूरी कैंप को देखकर जहां उनकी सहेलियों ने कहा कि वह आर्मी से शादी करेगी वहीं प्रिया ने यह बात ठानी कि वह खुद आर्मी बनेगीI चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ सुनीत फ्रांसिस रोड्रिग्स को आर्मी में महिलाओं की भर्ती को लेकर चिट्ठी लिखने के बाद 1992 में प्रिया जी ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी को ज्वाइन किया और 1993 को प्रथम लेडी ऑफिसर बनी भारतीय आर्मी कीI प्रिया झिंगन इंडियन आर्मी की लेडी कैडेट नंबर 1 है और एक सिल्वर मेडलिस्ट भी हैंI

Advertisment

2. अवनी चतुर्वेदी

स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी मध्य प्रदेश के रीवा जिले की भारत की प्रथम महिला पायलट है। भारतीय वायुसेना में शामिल होने से पहले, उन्होंने तेलंगाना के डंडीगल में वायु सेना अकादमी में छह महीने का गहन प्रशिक्षण लिया। उन्हें अपने दो साथियों, मोहना सिंह जीतरवाल और भावना कंठ, के साथ भारत की पहली महिला फाइटर पायलट घोषित किया गया था। अवनि चतुर्वेदी जोधपुर स्थित सुखोई-30 फाइटर पायलट हैं। 29 वर्षीया ने हॉक एडवांस्ड जेट ट्रेनर्स पर अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली बार IAF स्क्वाड्रन सेवा में मिग -21 बाइसन उड़ाया। 2018 में उन्हें फ्लाइट लेफ्टिनेंट के रैंक में प्रमोट किया गया थाI 2023 में वह भारतीय वायु सेना की  पहली महिला फाइटर पायलट बनी जिन्होंने जापान के एरियल वॉर गेम एब्रॉड में भाग लियाI 

3. प्रेरणा देओस्थली

Advertisment

मुंबई में जन्मी प्रेरणा देवस्थली भारतीय नौसेना की प्रथम महिला ऑफिसर हैI देओस्थली को 2009 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। एक नेवल एयर ऑब्जर्वर के बतौर उन्होंने समुद्री विमान, पी-8आई पर काम किया था। बाद में वह टुपोलेव टीयू-142 पर पहली महिला ऑब्जर्वर बनी। इसके साथ उन्होंने कोलकाता क्लास डिस्ट्रॉयर 'आईएनएस चेन्नई (डी65)' के प्रथम लेफ्टिनेंट के रूप में कार्य किया। दिसंबर 2023 में, वह इंडियन नेवल वरशिप की कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी। देवस्थली उन सभी के लिए एक प्रेरणा है जो इंडियन नेवी में रहकर अपने देश की बाहर से रक्षा करने के लिए तत्पर हैI उनकी शादी भी एक नेवल ऑफीसर से हुई हैI 

4. फातिमा वसीम

फातिमा वसीम भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोरप्स की कैप्टन फातिमा वसीम ने चुनौतीपूर्ण सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशनल पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला चिकित्सक अधिकारी बनकर इतिहास रचाया है। सियाचिन बैटल स्कूल में कठोर प्रशिक्षण के बाद उन्हें 15,200 फीट की ऊंचाई पर एक पोस्ट पर शामिल किया गया था। 50 डिग्री के तापमान के नीचे उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को भली भांति निभाया और जंग में हमारे भारत के वीर सैनिकों की रक्षा कीI ठंड की कप- कपाते सर्दी में अच्छे-अच्छे सहन नहीं कर पाते वही फातिमा ने अपनी समर्पण और योगदान से हमारे जाबाजों की रक्षा कीI

india Republic Day 2024 Women Army चिकित्सक पायलट
Advertisment