/hindi/media/media_files/PhkTMdscThN1vilqR8Nr.jpeg)
Who Is Peace Prize Winner Nargis Mohammadi(Image Credit: Wikipedia)
Who Is Noble Peace Prize Winner Nargis Mohammadi: जेल में बंद ईरानी राइट्स एक्टिविस्ट नरगिस मोहम्मदी, को इस महीने की शुरुआत में नोबेल शांति पुरस्कार 2023 से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
कौन हैं नरगिस मोहम्मदी?
नरगिस मोहम्मदी का जन्म ईरान के जंजन शहर में 21 अप्रैल 1972 को हुआ था। फिजिक्स की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंजीनियर के तौर पर काम किया। वह काफी समय से महिलाओं के हक के लिए आवाज उठा रही हैं। इन्होने 2003 में तेहरान के डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट सेंटर में काम शुरू किया।
मोहम्मदी को ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया था। 51 वर्षीय पत्रकार और एक्टिविस्ट नरगिस मोहम्मदी ने ईरान में महिलाओं के लिए अनिवार्य हिजाब और मौत की सजा के खिलाफ अभियान चलाया है। पिछले साल, एक युवा कुर्द महिला महसा अमिनी की ईरानी नैतिकता पुलिस की हिरासत में हत्या के बाद, उसने फिर से मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों के लिए समर्थन व्यक्त किया और अपने साथी कैदियों के बीच एकजुटता कार्यों का आयोजन किया।
क्या है शांति पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र मे उस व्यक्ति को दिये जाते हैं जिन्होंने संबंधित क्षेत्र मे श्रेष्ठ किया है। नोबेल शांति पुरस्कार एक ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने सेना की तैनाती को कम करने और शांति को स्थापित करने या बढ़ावा देने के लिए सबसे बेहतरीन काम किया है।
कुख्यात जेल में बंद हैं मोहम्मदी
जेल में कैद एक्टिविस्ट मोहम्मदी वर्तमान में तेहरान की कुख्यात एविन जेल में है, जहां वह सजा काट रही हैं। मोहम्मदी को ईरानी शासन द्वारा 13 मौकों पर हिरासत में लिया गया, पांच बार दोषी ठहराया गया और 154 कोड़ों के साथ-साथ 31 साल की जेल की सजा दी गई।
साहस पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित
2022 में नरगिस मोहम्मदी को रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) के साहस पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। नरगिस की दोनों बेटियां अपने पिता तागी रहमानी के साथ फ्रांस में रहती हैं। नरगिस ने एक पुस्तक भी लिखी है, जिसका नाम व्हाइट टॉर्चर है।