Advertisment

Bitch Is Not A Compliment: क्यों महिलाओं को 'बिच' कहना है गलत?

author-image
Swati Bundela
New Update

यह शब्द किसके लिए प्रयोग होता है?

Advertisment

पॉप कल्चर में इस शब्द को महिलाओं की बुराई करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ज़्यादहतर महिलाओ जिनके लिए इस शब्द का प्रयोग होता है, वे ट्रेडिशनल महिला के चरित्र का पालन नहीं करते हैं। कुछ चीज़ें जो आपको “बीच” बुलाये जाने को इन्फ्लुएंस कर सकती हैं:

1. अपने करियर को लेकर सीरियस होना

2. दृढ़ निश्चयी (डेटरमाइण्ड) होना

3. कॉम्पिटिटिव होना

4. एग्रेसिव होना

5. आत्मविश्वासी होना

6. आत्मनिर्भर होना

7. स्मोकिंग या शराब पीना

8. बातों को सीधे तरीके से बोलना या ‘सुगरकोट’ न करके बोलना

9. ट्रेडिशनल रूप से आदमियों के फील्ड में अपना करियर बनाना

10. गाड़ी या बाइक चलने जैसे स्किल होना

11. समाज आपके बारे में क्या सोचता है इसके बारे में परवाह न करना

12. विवाह को अहम न मानना

इन गुणों का होना कोई शर्म की बात नहीं है। केवल स्मोकिंग और शराब सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। निर्णायक, दृढ़ और आत्मविश्वासी होने का सीधा सा मतलब है कि आप जानते हैं कि आप कहाँ जा रहे हैं, कठिन निर्णय ले रहे हैं, और लोगों की उम्र, अनुभव या लिंग की परवाह नहीं करते नहीं उनसे भयभीत होते हैं। यदि आप पाते हैं कि इन गुणों के कारण दूसरे आपकी बुराई कर रहे हैं, वह उनकी समस्या है आपकी नहीं।

Advertisment

बिच शब्द का इस्तेमाल कौन करता है?

इस शब्द का प्रयोग करना आम बात है, और महिला और पुरुष, दोनों ही इसका प्रयोग करते हैं। ज़्यादहतर लोग जो इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, वे किसी कारण से आपको आगे बढ़ता देख चिढ़ते हैं। अक्सर आपसे जलने वाले लोग भी इस शब्द का प्रयोग करते हैं।

अगर आपको “बीच” कहा जाता है, तो रुकिए और सोचिए कि इस शब्द का इस्तेमाल किस तरह के लोग करते हैं। अक्सर वे ऐसे प्रकार हैं जिन्हें महिलाओं के आगे बढ़ने से इन्सेक्युरे और थ्रीटेनेड महसूस होता है। वे आपको कमजोर करना चाहेंगे। आपको यह कॉल करके, उन्होंने आपको यह बताया वे आपसे खतरा महसूस कर रहे हैं।

अमेरिकी जवान लड़किया और कभी कभी लड़के भी इस शब्द का प्रयोग ‘कॉम्पलिमेंट’ के रूप से युस करते हैं। आज कल भारतीय लड़कियां भी इस रूप में ‘बिच’ शब्द का प्रयोग करने लगे हैं। इस रूप में, ‘बिच’ का मतलब होता है एक शक्तिशाली लड़की या महिला। यह शारीरिक शक्ति के बारे में भी हो सकता है, मगर यह शब्द मन की शक्ति के लिए ज़्यादा इस्तेमाल होता है।

जब आप किसी मिसॉजीनिस्टिक सोच रखने वाले इंसान को सबक सिखाते हैं, तो आपके दोस्त आपको इस शब्द के प्रयोग से तारीफ़ करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए, अगर आपके लिए कोई ‘बिच’ शब्द का प्रयोग करें आप तुरंत गुस्सा मत हो जायेगा। दो क्षण समय ले और सोचे की आपको किसने और क्यों इस शब्द का प्रयोग किया। दोस्त हो या कोई और, हो सकता है कि वह इंडिरेक्टली आपकी तारीफ कर रहे हो। अगर फिर भी आपको बुरा लग रहा हो, तो उस व्यक्ति से दूरी बनाये रखें।

#फेमिनिज्म
Advertisment