आखिर कब तक लड़कियों को कपड़ों के कारण सुनने पड़ेंगे ताने?

आप जो कपड़े पहनते है। हमारे समाज में वही तय कर देते हैं कि आप, ऊंचे घराने से है या नीचे घर आने से। किसी लड़की ने सलवार कुर्ता पहना तो वह अच्छे घर से है। अगर किसी लड़की ने जींस पहन लिया तो उसे तो तमीज ही नहीं है।

author-image
New Update
Jharkhand Girl Burnt Alive

Discrimination

इसे हम अपना दुर्भाग्य कहें या सौभाग्य। हम ऐसे समाज में रहते हैं, जहां आज भी लड़कियों को कपड़ों के आधार पर जज किया जाता है। हमें नहीं लगता कि आप में से कोई ऐसी भी लड़की या महिला होगी जो इसका शिकार नहीं हुई। कभी रिश्तेदार, कभी पड़ोस वाली आंटी, घर में दादी, भाई या कोई भी हमें हमारे कपड़ों को लेकर, ताने जरूर मार दिया करता है। क्या आपको यह गलत नहीं लगता? यदि आपको यह गलत लगता है, और आप उस समय कुछ कर नहीं पाते। तो आज हम आपको बताएंगे कि ऐसी सिचुएशन कैसे हैंडल कर सकते है।

Why are you wearing such revealing clothes?

1. अरे! ये क्या पहन लिया ?

Advertisment

यह तो काफी आम सा डायलॉग है। जो आपको जरूर सुनाया गया होगा। अरे! यह क्या पहन लिया, यह कोई कपड़े होते हैं, ऐसे बाहर जाओगी और पता नहीं क्या क्या। इन सब से आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। जब भी आप से कोई ऐसे बोले , तो बस उसकी तरफ देखिए मुस्कुराइए और कॉन्फिडेंस (confidence) से आगे बढ़ जाइए। आपकी स्माइल और आपका कॉन्फिडेंस उनके लिए सबसे बेहतर रिएक्शन होगा।

2. अच्छे घर की लड़कियां नहीं पहनती ऐसे कपड़े

आप जो कपड़े पहनते है। हमारे समाज में वही तय कर देते हैं कि आप, ऊंचे घराने से है या नीचे घर आने से। किसी लड़की ने सलवार कुर्ता पहना तो वह अच्छे घर से है। अगर किसी लड़की ने जींस पहन लिया तो उसे तो तमीज ही नहीं है। शॉर्ट्स (shorts),जींस (Jean's), टॉप (top) और स्कर्ट (skirt) तो छोटे घरों की, या बेकार घरों की लड़कियां पहनती है। तमीज दार लड़कियां थोड़ी ऐसे कपड़े पहना करती है। 

अच्छी लड़कियां तो सलवार सूट, साड़ी और ढके ढके कपड़े पहनती है। आप सब कब तक इन छोटी-छोटी चीजों के हिसाब से, लड़कियों के कैरेक्टर और उनके घर को ,परिवार को जज करेंगे।

3. अरे! रुको तुहमरी ब्रा (Bra) दिख रही है

Advertisment

पता नहीं क्यों आज भी इस बात को बहुत ज्यादा बड़ा माना जाता है? अगर आपने अच्छे कपड़े भी पहन लिए है।तब भी यदि आप की ब्रा दिख रही है तो लोगों को इससे बड़ी दिक्कत होती है। कोई ना कोई आंटी आपको जरूर से रोक कर यह बात बताएगी, " सुनो तुम्हारी ब्रा दिख रही है"। हम जिस तरह बाकी कपड़ों को नॉर्मल मानते है, तो ब्रा भी तो एक कपड़ा ही है। उसे इतना छुपाना और इसमें शर्माना क्या?

4. खुद के कम्फर्ट (comfort) का रखें ख्याल

अगर आप पूरे कपड़े पहन कर कंफर्टेबल (comfortable) फील करती है, तो भी ठीक है। अगर आपको शार्ट कपड़े(short dress) पहनने का शौक है तो वह भी ठीक है। आप किस तरह के कपड़े पहनेंगी यह आप पर निर्भर करता है आपको जिसमें कंफर्टेबल लगे आपको वही कपड़े पहनने चाहिए।

5. अरे! इस में तुम्हारी बॉडी ज्यादा दिख रही है

आपको यह बात अक्सर सुनने को मिली होगी। आपको लोगो ने अक्सर कहा होगा कुछ और पहन लो इसमें पैर ज्यादा दिख रहे है, इसमें डीप गला है और पता नहीं क्या क्या? आपको हमेशा वह पहनना चाहिए जो आपको पसंद है। आप अपनी इक्छा छोड़ कर आखिर कब तक किसी की सुनेंगी।

Discrimination