Advertisment

Female Condoms: आखिर क्यों डरती है महिलाएं कंडोम इस्तेमाल करने से

मेल कंडोम के मुकाबले में फीमेल कंडोम के बारे में अभी भी लोग कम ही जानते हैं। हालांकि देखा जाए तो फीमेल कंडोम को इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। आइए जानते हैं फीमेल कंडोम के बारे में इस ब्लॉग के माध्यम से

author-image
Aastha Dhillon
20 Jan 2023
Female Condoms: आखिर क्यों डरती है महिलाएं कंडोम इस्तेमाल करने से

Female

Female Condoms: कंडोम का सेक्स के समय इस्तेमाल करने से कोई इन्फेक्शन नही होता और ये गर्भनिरोधक का एक आम तरीका है। पुरुषो के कंडोम के बारे में सब जानते है लेकिन महिलाओं के इस्तेमाल किए जाने वाले कंडोम के बारे में बहुत कम लोगो को जानकारी होती है।

Advertisment

महिलाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले कंडोम वजाइना के अंदर लगाया जाता है। इसी कारण महिलाएं कंडोम का उपयोग करने से कतराती है और इसका इस्तमाल नही करती।

फीमेल कंडोम क्या है? (female condom hindi)

फीमेल कंडोम एक लुब्रिकेटेड पाऊच की तरह होता है जिसे vagina के अन्दर डाल सकते है। ये एक पतली, मुलायम, ढीली फिट होने वाली खोल की तरह होती है जिसके दोनो ओर रिंग बने होते है। यह स्पर्म (sperm) को vagina के अन्दर जाने से रोकता है जिससे प्रेग्नेंसी नहीं हो पाती।



यह मेल कंडोम की ही तरह एक contraceptive (गर्भ निरोधक) का काम करता है और आपको हर तरह के एसटीडी (STD) से बचाए रखता है। 

Advertisment

क्यों करें फीमेल कंडोम का इस्तेमाल 

फीमेल कंडोम आज भी एक टैबू टाॅपिक बना हुआ है लेकिन इसके कई फायदे है। यह आपको अनचाही प्रेग्नेंसी और STD से बचाता है। सेफ़ सेक्स का यह एक बढ़िया तरीका है जिसके लिये आपको अपने पार्टनर पर निर्भर नहीं होना पड़ता। और तो और आप इनका इस्तेमाल पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के दौरान भी कर सकती हैं। यह 95% तक सेफ़ होते हैं और इन्हें आप Amazon या Flipkart से आसानी से खरीद सकती हैं। 



आप अपने लोकल pharmacy से भी खरीद सकतीं है और इसे खरीदना मेल कंडोम की तरह ही आसान है, इसके लिये कोई डॉक्टर के prescription की जरुरत नहीं होती। 

जानें फीमेल कंडोम को पहनने का सही तरीका

Advertisment



स्टेप– 1: जब भी आप कंडोम खरीदें तो उसकी एक्सपायरी डेट चेक करना न भूलें।



स्टेप- 2: इसके पैकेट को खोलने से पहले, पैकेट को धीमे से दबाएं जिससे इसका लुब्रिकेंट पूरी तरह फ़ैल जाए। अब इस पैकेट को उसमें बताये हुए instructions के अनुसार फाड़ें।



स्टेप- 3: कंडोम लगाने के लिए आप बिल्कुल सही पोजीशन में रहें जिससे आप आसानी से वजाइना में डाल सकें। इसके लिए अपना एक पैर कुर्सी पर रखें और दूसरा पैर ज़मीन पर फिर कुर्सी के एक किनारे पर बैठ जायें।



स्टेप– 4: जब आप सही पोजीशन में बैठ जाएँ फिर इसके इनर रिंग को खींचे। लुब्रिकेंट लगे होने के कारण कंडोम फिसल सकता है इसलिए इसे vagina में डालने से पहले उसे अच्छे से पकड़ें।



स्टेप- 5: अब कंडोम को अपनी वजाइना में डालें। अन्दर डालने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें।



 स्टेप- 6: सेक्स के बाद आराम से कंडोम को निकाल लें। निकालते समय कंडोम के आउटर रिंग को पकड़ें और उसे मोड़ कर बाहर निकालें। 

यह है फीमेल कंडोम पहनने के दौरान कुछ सावधानी

  •  यदि आप कंडोम का इस्तेमाल कर रही है तो ध्यान रहे कि आपका पार्टनर कंडोम न पहनें। ऐसा करने से कंडोम फट सकता है।
  • इस बात का ध्यान रखें कि कंडोम निकलते समय सीमेन (semen) कंडोम में ही रहे, लीक न हो।
  • यदि सेक्स करते समय यह बाहर निकल जाता है तो उसे दोबारा अंदर न डाले बल्कि नए कंडोम का इस्तेमाल करें। 
Advertisment
Advertisment