Marriage Crisis? जब रुकने का कोई कारण नहीं तो शादी तोड़ने के लिए किसी crisis का इंतजार क्यों?

author-image
New Update

एक वक्त था जब महिलाओं का काम करना बुरा माना जाता था। बदलते वक्त के साथ अब महिलाएं काम करती हैं लेकिन उन्हें यह काम घर के काम के साथ करना पड़ता है। दुनिया की अधिकतर महिलाए मल्टी टास्किंग कर रही हैं। वह घर को भी संभालेंगी, बच्चों को भी संभालेंगी, ऑफिस, पति, सास-ससुर, आदि सब कुछ उन्हें एक साथ संभालना होता है।

Advertisment

अगर वह घर को अच्छे से नहीं संभाल पाती तो उनके काम को दोषी ठहराया जाता है अगर काम पर से नहीं संभाल पाती तो घर को दोषी ठहराया जाता है। इस वजह से महिलाओं के ऊपर बहुत प्रेशर है। वह पहले से कहीं ज्यादा मेहनत अब कर रही है। लेकिन अगर आप इतनी मेहनत करते हैं, मल्टीटास्किंग करते हैं तो अपने लिए थोड़ा सा मी- टाइम की उम्मीद करना क्या गलत है?

मी- टाइम महिलाओं को भी चाहिए

घर और ऑफिस को एक साथ संभालते संभालते हम महिलाएं अपने आप को भूल जाती हैं। हम यह भूल जाते हैं कि हमारी भी एक जिंदगी है और हमें खुद को वक्त देने की भी जरूरत है। इतनी सारी जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने के साथ क्या हमें अपनी खुशी का ख्याल नहीं रखना चाहिए? क्या हमें यह पता नहीं होना चाहिए कि क्या चीज हमें खुश करती है? या फिर क्या हम अपने रिलेशनशिप में खुश हैं?

मैंने अपने आसपास ऐसी हजारों महिलाओं को देखा है जो अपनी शादी में बिल्कुल भी खुश नहीं होती। लेकिन वह उस शादी को फिर भी निभाती हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि समाज क्या कहेगा या फिर उनके बच्चों का क्या होगा। लेकिन मैं उन सभी महिलाओं से आज एक बात कहना चाहती हूं केवल एक पल के लिए सब कुछ भूल कर केवल अपने बारे में सोचो। सोचो कि क्या तुम इस रिश्ते में खुश हो या नहीं।

अपनी चॉइस को महत्व दो

Advertisment

जब एक बार आप इस नतीजे पर पहुंच जाती हैं कि आपको यह रिश्ता आगे नहीं निभाना है या आप इस रिश्ते से खुश नहीं है तो फिर शादी को खत्म करने के लिए किसी बुरी परिस्थिति का इंतजार क्यों करना? क्या आपकी चॉइस आपकी खुशी और इस रिश्ते को खत्म करने के लिए काफी नहीं है? 

हम शादी करते हैं क्योंकि हम अपने लिए एक ऐसा पार्टनर चाहते हैं जो हमारे दुख में हमारे साथ हो। लेकिन अगर वह पार्टनर ही आपके दुख का कारण बन जाए तो इस शादी में रहने का क्या कारण बचता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि शादी से बाहर निकलने के लिए आपको हमेशा एक कारण की जरूरत हो। कभी कभी आपके पास शादी को निभाने का कोई कारण नहीं होता जो बिल्कुल नॉर्मल है।

आप इस बात को जानते हुए भी नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं कि आपको अब शादी में नहीं रहना। इसका कारण यह होता है कि आपके पास शादी खत्म करने का कोई कारण नहीं। लेकिन कभी-कभी कुछ चीजों के कारण ना होना भी सही है। अगर आप किसी शादी में खुश नहीं है तो उसे खत्म करने के लिए आपकी एक चॉइस ही काफी है।

Advertisment

अगर शादी करने के लिए केवल आई लव यू बोलना ही काफी है तो उसे तोड़ने के लिए भी सिर्फ इतना कहना काफी होगा कि आप खुश नहीं है। 

इस बात को गहराई से समझने के लिए हम आपको एक शार्ट फिल्म का नाम भी बताते हैं जो आपकी कंफ्यूजन को दूर कर सकती है। शॉर्ट फ़िल्म -घर की मुर्गी दाल बराबर।

रिलेशनशिप