Advertisment

Women's Day Special: 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है विमेंस डे

विमेंस डे हर साल 8 मार्च को होता है, जब दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को मानते हुए एक विशेष दिन मनाया जाता है। कभी अपने सोचा के हर साल 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है विमेंस डे, आज जानते हैं इसके पीछे की कहानी।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
women.png

(Image Source: Freepik)

Women's Day Special: विमेंस डे हर साल 8 मार्च को होता है, जब दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को मानते हुए एक विशेष दिन मनाया जाता है। यह एक अवसर है जब हम समाज में महिलाओं की जरूरी भूमिका को समझने और सम्मानित करने का समय लेते हैं। इस दिन को हम महिलाओं को डेडिकेट करते हैं जो न केवल अपने परिवारों के लिए बल्कि समाज के लिए भी इंस्पिरेशन बनी हैं। एक महिला का योगदान किसी पुरष से कम नहीं होता है, आप कह सकते हैं कि कहीं ज्यादा होता है वे घर, बच्चों, परिवार और ऑफिस की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। किसी एक दिन ही नही बल्कि हर दिन ही होना चाहिए महिलाओं का सम्मान मगर कभी अपने सोचा के हर साल 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है विमेंस डे, आज जानते हैं इसके पीछे की कहानी।

Advertisment

8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है विमेंस डे 

इतिहास 

विमेंस डे का इतिहास कई साल पुराना है, 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को मनाया जब लगभग 15,000 महिलाओं ने एक साथ आकर न्यूयॉर्क में अपने अधिकारों की मांग करी। उन महिलाओं की मांग थी के उन्हें बेहतर सैलरी और वोट करने का अधिकार मिले फिर एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला विमेंस डे अनाउंस कर दिया 1911 में रूस में 8 मार्च को महिला दिवस मनाना शुरू किया। 

Advertisment

शुरुवात

इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दौरान इंटरनेशनल विमेंस डे मनाने की बात रखी गई इसका आइडिया किसी और ने नहीं बल्कि एक महिला ने ही दिया था उनका नाम क्लारा जटकीन था। उन्होंने महिलाओं के लिए इंटरनेशनल विमेंस डे की मांग की और उस वक्त कांफ्रेंस में जितनी भी महिलाएं मोजूद थी सभी ने उन्हें सपोर्ट किया। उसी दिन से हर साल 8 मार्च को वूमेंस डे सेलिब्रेट किया जाने लगा और भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी इस दिन को मनाया जाता है। 1917 के बाद 8 मार्च को वूमेंस डे नेशनल हॉलीडे भी अनाउंस किया गया।

कैसे मनाते हैं

ये दिन वूमेंस को डेडिकेट किया गया है, इस दिन महिलाओं को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है। ऑफिस में महिलाओं के लिए ऑफ होता है या उनको गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाता है। वैसे केवल इस दिन ही नही रोज ही महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, वूमेंस डे तो बस एक जरिया है उनकी इंपोर्टेंस को बताने का।

Women's Day Women's Day Special 8 मार्च
Advertisment