महिलाएं इन पांच तरीके से कम कर सकती हैं घर का खर्च

महिलाओं को हर महीने एक बजट बनना पड़ता है। बजट में आप अलग-अलग  खर्चों को जान पाती हैं। और उन्हें कम करने के लिए योजना बनाती हैं। घरेलु खरीदारी में सावधानी बरतना और खुद की सूची बनाना बहुत जरुरी होता है।

author-image
Pushpa Chauhan
New Update
Women Household Work

image credit- image file

Women Can Reduce Household Expenses In These Five Ways: महिलाओं को हर महीने एक बजट बनना पड़ता है। बजट में आप अलग-अलग खर्चों को जान पाती हैं और उन्हें कम करने के लिए योजना बनाती हैं। घरेलू खरीदारी में सावधानी बरतना और खुद की सूची बनाना बहुत जरुरी होता है। खरीदारी के समय बजट में रहने का प्रयास करें और अनावश्यक खरीदारी करने से बचें। खाद्य सामग्री खरीदने के लिए बाजार में बचत के ऑप्शनों का अध्ययन करना चाहिए। अधिक रबड़, डिस्काउंट, छूट या सेल के लिए देख सकते है। बिजली, पानी, गैस जैसी ऊर्जा स्रोतों का सही उपयोग करें। लाइट बल्ब्स को बंद करना, ऊर्जा योग्य उपकरणों का उपयोग करना को ध्यान में रखना, खर्च को कम करने में मदद कर सकता है। जिससे घर खर्च को काम किया जा सकता है। 

महिलाएं इन पांच तरीके से कम कर सकती हैं घर का खर्च

1. बजट बनाना और पालन करना

Advertisment

हर महीने की शुरुआत में आय और व्यय का बजट बनना जरुरी होता है। अनावश्यक खर्चों को पहचानें और उन्हें कम करें। बचत के लक्ष्य तय करें और उन्हें प्राप्त करने की योजना बनाएं। इस योजना से आप घर के खर्चे को कम कर सकती हैं। 

2. समझदारी से खरीदारी करना

खरीदारी की एक सूची बनाएं और उसके अनुसार ही खरीदारी करें। सेल और डिस्काउंट ऑफर्स का लाभ उठाएं। थोक में खरीदारी करें और सस्ता सामान खरीदें, जिससे लंबी अवधि में बचत हो सके। लम्बे समय चलने वाली वस्तु का ही चयन करें। जिससे आपको फायदा मिलेगा और बचत भी होगी। 

3. पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण

घर में पुराने सामान का पुन उपयोग करें और उन्हें फेंकने के बजाय नई चीजें बनाने की कोशिश करें। कपड़ों, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामानों का पुनर्चक्रण करें। पुराने सामान को किसी चीज को रखने में उपयोग कर सकते हैं।  

4. स्वयं का उत्पादन

Advertisment

किचन गार्डन बनाएं और घर में ही सब्जियां उगाएं। जो आपको घर के खर्चो में भी मदद मिलेगी। रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं जैसे सफाई उत्पाद और सौंदर्य प्रसाधन घर पर ही बनाएं। जिससे आप घर में भी इस्तेमाल कर सकती और कुछ सेविंग भी कर सकती हैं। 

5. ऊर्जा और संसाधनों की बचत

बिजली और पानी की बचत के उपाय अपनाएं, जैसे कि ऊर्जा-कुशल उपकरणों का उपयोग करना और अनावश्यक बिजली के उपकरण बंद करना। जब जरुरत हो तभी उसका इस्तेमाल करे। पुन: उपयोग योग्य बैग, बोतलें और कंटेनरों का उपयोग करें। जिससे प्लास्टिक और अन्य संसाधनों की खपत कम हो। इन तरीकों से महिलाएं घरका खर्च कम करके ज़्यदा बचत कर पाती हैं और आर्थिक रूप से अपने आप को ज़्यदा मजबूत बना लेती हैं।

पांच तरीके घर का खर्च