पहलवान बबीता फोगाट ने विवेक सुहाग को अपना जीवन साथी चुना

author-image
Swati Bundela
New Update


टवीट में  होने वाले दूल्हे राजा, विवेक सुहाग बबिता के पिता, महारवीर सिंह फोगट से आशीर्वाद मांगते देखा जा सकता है।

इस वर्ष के अंत से पहले इस कपल की शादी की शादी हो जाने  की उम्मीद है।

विवेक सुहाग की सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, वह पिछले साल केसरी अवार्ड के विजेता थे।

Advertisment

बबिता फोगट उन दो फोगट बहनों में से छोटी हैं जिन पर फिल्म दंगल बनी थी। गीता फोगट बड़ी हैं। फिल्म दंगल में गीता फोगट का किरदार जायरा वसीम (छोटी गीता) और फातिमा सना शेख (बड़ी गीता) ने निभाया था। बबीता फोगट का किरदार सुहानी भटनागर (छोटी बबीता) और सान्या मल्होत्रा ​​(बड़ी बबिता) द्वारा निभाया गया था। उनके ऑन स्क्रीन पिता आमिर खान थे, जो महारवीर फोगट का किरदार निभा रहे थे।

बबीता फोगट कुश्ती के खेल के लिए भारत को गौरव दिलाने में सक्षम रही है और उन्होंने लोगों को यह दिखाया है कि सपने देखना और उन्हें पूरा करना क्या होता है। फिल्म दंगल ने देश के लोगों को ऐसे खिलाड़ियों के जीवन के बारे में जानने  में मदद की। बबीता फोगट वास्तव में भारत की उन सभी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं जो सोचती हैं कि वे अपने सपनों का पूरा नहीं कर सकती हैं या वो जो सोचती है की वो  पुरुषों की तुलना में कमज़ोर  हैं।

बबीता फोगट ने 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। उन्होंने 2012 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में ब्रोंज मैडल भी जीता।


हम केवल यह आशा कर सकते हैं कि उनका नया कदम किसी भी तरह से रेसलिंग के प्रति उनके जूनून को नहीं रोकता है और उसे कुश्ती में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए भारत को गर्व दिलाने के लिए जारी रखने की शक्ति देगा।

बबीता फोगट ने फिर से साबित कर दिया है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप लड़की हैं या पुरुष। यदि आपके पास एक लक्ष्य है और यदि आप उसके लिए काम करते हैं, तो आप निश्चित रूप से इसे प्राप्त कर सकते हैं। उनका अब तक का सफर देखने में अद्भुत रहा है। हम न केवल उनकी  शादी के लिए बल्कि कुश्ती में उनके करियर के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
इंस्पिरेशन