Deepika Padukone : जानें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बारे में 10 बातें

बॉलीवुड | ब्लॉग : दीपिका पादुकोण एक हिंदी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। वह बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। जाने अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Deepika Padukone

Deepika Padukone

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण एक हिंदी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। वह बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। दीपिका ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है और वे भारतीय सेलिब्रिटीज में सबसे चर्चित और आर्कषक सेलिब्रिटी हैं। वह किशोरावस्‍था में राष्‍ट्रीय स्‍तर की बैंडमिंटन खिलाड़ी रहीं हैं, लेकिन फैशन मॉडल बनने के लिए उन्‍होंने खेल में अपना करियर नहीं बनाया और वे फिल्‍मों में आ गईं। दीपिका ने अपनी शुरूआती पढ़ाई बैंगलोर के सोफिया हाई स्‍कूल से की थी। आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण के बारे में कुछ बातें। 

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बारे में 10 दिलचस्प बातें 

Advertisment

1.दीपिका पादुकोण के हिन्‍दी फिल्‍मी करियर की शुरूआत‍ ब्‍लाकबस्‍टर फिल्‍म 'ओम शांति ओम' से हुई थी जिसमें उनके हीरो सुपरस्‍टार शाहरूख खान थे। दीपिका के इस फिल्म के बाद लोग दीवाने हो गए थे।

2.दीपिका ने अपनी शुरूआती पढ़ाई बैंगलोर के सोफिया हाई स्‍कूल से की थी। फिर दीपिका ने माउंट कैरमल कॉलेज से अपनी बकी की पढाई पूरी की। उन्‍होंने बी ए की डिग्री के लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था लेकिन उन्‍होंने मॉडलिंग के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

3.दीपिका के पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है जो की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। उनकी मां का नाम उज्‍जवला है और उनकी एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम अनीशा है।

Advertisment

4.दीपिका की पसंदीदा फिल्में कभी कभी (1976) और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) है।

5.दीपिका पादुकोण का पसंदीदा गाना है कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है और अपने फिल्म में से उनको ओम शांति ओम का आंखों में तेरी अजब सी पसंद है।

6.दीपिका को बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान पसंद है और हॉलीवुड से रिचर्ड गेरे,  ब्रैड पिट और जॉनी डेप बहुत पसंद है।

Advertisment

7.दीपिका एक बहुत बड़ी फूडी है, उनको तरह तरह का स्वाद लेना पसंद है, ज्यादतर लोग मानते हैं की दीपिका डाइटिंग करती है, लेकिन ऐसा नहीं है दीपिका को डाइटिंग में विश्वास नहीं है। वह खाने की शौकीन है।

8.फ्री टाइम में दीपिका को खाना, फिल्म देखना, गाने सुनना और सोना बहुत पसंद है।

9.दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 में रीति-रिवाजों के साथ रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी की।

Advertisment

10.दीपिका ने अब तक कई सुपर हिट फिल्‍में की है जैसे ये जवानी है दिवानी, रेस 2, चेन्‍न्‍ई एक्‍सप्रेस, गोलियों की रासलीला रामलीला, पठान, बाजीराव मस्‍तानी और पद्मावत आदि प्रमुख हैं।

Deepika Padukone बॉलीवुड