Advertisment

Janhvi Kapoor: जानिए जान्हवी कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

ब्लॉग | बॉलीवुड: जान्हवी कपूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 6 मार्च 1997 को हुई । जान्हवी कपूर भारत की पहली महिला सुपरस्टार स्वर्गीय श्रीदेवी और अभिनेता बोनी कपूर की बेटी हैं। जाने अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
01 Apr 2023
Janhvi Kapoor: जानिए जान्हवी कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 6 मार्च 1997 को हुई। जान्हवी कपूर भारत की पहली महिला सुपरस्टार स्वर्गीय श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने 2018 में ईशान खट्टर के साथ धड़क  फिल्म की शुरुआत की, जो सुपर हिट हुई थी। अपनी शुरुआत के बाद से, उन्होंने अभिनय में अपने कौशल का विकास किया है और बॉलीवुड में अपना नाम बनाने की राह पर हैं। लेकिन बेटी को सिल्वर स्क्रीन पर अभिनय करते देखने से पहले ही श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी की मृत्यु हो गई। जान्हवी के लिए यह काफी गहरा सदमा था। श्रीदेवी अपनी बेटी के डेब्यू को लेकर काफी इक्साइटिड थीं। वह शूटिंग के दौरान जान्हवी का हौसला बढ़ाने भी अक्सर सेट पर पहुंच जाती थीं। आइए जानते हैं जान्हवी कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प  बातें। 

Advertisment

जान्हवी कपूर के बारे में 10 दिलचस्प बातें हैं

जानिए जान्हवी कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें :-

1. जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं।

2. जान्हवी कपूर भारत की पहली महिला सुपरस्टार स्वर्गीय श्रीदेवी और अभिनेता बोनी कपूर की बेटी हैं।

Advertisment

3. श्रीदेवी जान्हवी को एक्ट्रेस बनते नहीं बल्कि डॉक्टर बनते देखना चाहती थीं। लेकिन जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने श्रीदेवी को समझाया कि उन्हें इजाज़त दें।

4. धड़क फिल्म रिलीज होने से पहले जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम में से सारी प्राइवेट पोस्ट डिलीट कर दी थीं।

5. धड़क फिल्म से पहले जान्हवी को और एक फिल्म की ऑफर आई थी महेश बाबू के साथ करने के लिए, लेकिन जाह्नवी ने रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वह धड़क फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहती थीं।

Advertisment

6. जान्हवी कपूर की एक अपनी बहन भी है जिसका नाम खुशी कपूर है। उनके सौतेले भाई बहन भी है जिनका नाम, अभिनेता अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है।

7. जान्हवी को पेंटिंग का बहुत शौक है और वह अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

8. उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की और कैलिफोर्निया में ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय का कोर्स किया।

9. जान्हवी को लस्सी पीना बहुत पसंद है। वह रोज सुबह एक गिलास मलाईदार लस्सी पीती हैं। इससे उनकी स्किन भी ग्लो करती है।

10. उन्होंने फिल्म के साथ काई सारी वेब सीरीज भी की हैं जैसे मिली और गुड लक जेरी।

Advertisment
Advertisment