Advertisment

Radhika Apte: अभिनेत्री राधिका आप्टे के बारे में 10 अनसुनी बातें

Radhika Apte birthday

आज यानी 7 सितंबर को जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। आप्टे को ओटीटी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होनें ने कई बॉलीवुड फिल्में जैसे बदलापुर, पार्च्ड, मांझी द माउंटेन मैन जैसी कई बड़ी फिल्मों अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। अपने अभिनय और बोल्ड अंदाज के लिए आप्टे खूब जानी जाती है। आइए आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Advertisment

1. आप्टे ने अपनी  ग्रेजुएशन की पढ़ाई जाने माने 'फर्ग्यूसन कॉलेज' से की है। उनके पास गणित और अर्थशास्त्र की डिग्री हैं।

2. आप्टे हिन्दी और अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा भी बखूबी जानती है।

3. उन्होंने जानी-मानी कथक कलाकार रोहिणी भाटे से आठ साल तक कथक की शिक्षा ली है। साथ ही उन्होंने लंदन में संगीत और नृत्य के 'ट्रिनिटी लाबान संगीत विद्यालय' से मॉडर्न डांस की ट्रेनिंग भी ली है।

Advertisment

4. मराठी फिल्मों और अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में काम करने और बॉलीवुड में नाम कमाने से पहले, आप्टे ने कई नाटकों और थिएटर के माध्यम से अपने अभिनय करियर शुरूआत की थी।

5. 2005 में आप्टे ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' से किया था। 2009 में एक बंगाली फिल्म 'अन्ताहीन' में उन्हें अपना पहला लीड किरदार मिला था। 2015 में आई फिल्म 'शोर इन द सीटी' से उन्हें बॉलीवुड में एक अपनी पहचान बन गई थी।

6. 2016 में हुए 'ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल' में, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फीचर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता था। यह खिताब उन्हें अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित फिल्म 'मैडली' के लिए मिला था।

Advertisment

7. आप्टे की शादी को दस साल हो गए हैं। 2012 में राधिका ने लंदन में म्यूजीशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। लेकिन दोनों अपने काम में व्यस्त होने के कारण शादी के बाद से ही अलग रहते हैं।

8. राधिका की मुलाकात उनके पति बेनेडिक्ट से 2011 में हुई थी। जब वह डांस सीखने लंदन गई हुई थी।

9. राधिका कहती है कि उन्हें किंग खान यानि शाहरुख खान पर क्रश है।

10. 2013 में अपने एक बयान में राधिका ने कहा था कि उनकी दादी उनकी सबसे पसंदीदा इंसान है। उन्होंने बताया था कि अपने शादी पर उन्होंने उनकी दादी की छेद हुई साड़ी पहनी थी।

#Radhika Apte
Advertisment