Advertisment

Disha Patani: जानिए अभिनेत्री दिशा पटानी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

ब्लॉग | बॉलीवुड: दिशा पटानी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म लोफर 2015 से की। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
New Update
Disha patani

Disha patani

Disha Patani: दिशा पटानी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म लोफर 2015 से की, जो वरुण तेज के साथ थी। स्पोर्ट्स बायोपिक एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 2016 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद उन्होंने चीनी एक्शन कॉमेडी कुंग फू योगा 2017 में काम किया, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीनी फिल्मों में से एक है। उन्होंने पेशेवर रूप से सफल हिंदी एक्शन फिल्मों में बागी 2018 और भारत 2019 में लीड एक्ट्रेस प्ले किया। दिशा पटानी एक आउट्साइडर हैं। वह अपने खुद के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं। आइए जानते हैं दिशा पटानी के बारे में कुछ दिलचस्‍प बातें :-

जानिए दिशा पटनी के बारे में 10 दिलचस्प बातें 

  1. दिशा पाटनी उत्तराखंड की रहने वाली है। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। दिशा एक राजपुत्र परिवार से आती हैं। उनके पिता जगदीश सिंह पटानी उत्तर प्रदेश में डीएसपी ऑफिसर हैं। दिशा की एक बड़ी बहन खुशबू पाटनी और एक छोटा भाई सूर्यांश भी है।
  2. दिशा पटानी अपने फिटनेस को लेकर हमेशा एक्टिव रहती है। उन्हें कुंगफू करना बहुत पसंद है। वह हमेशा इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस की वीडियो या रील्स डालती रहती है।
  3. दिशा पाटनी को डांस करना बहुत पसंद है। वह इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कुछ वीडियो में डांस भी पोस्ट कर देती हैं। 
  4. दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की लेकिन बीच में ही मॉडलिंग के लिए ऑफर मिलने पर उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने ऐड में काम किया।
  5. वह 2013 में ‘मिस इंडिया इंदौर’ की रनर अप बनीं। उनके इंस्टाग्राम पे काफी फॉलोवर्स है जैसे 57.1M 
  6. दिशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बरेली से की बरेली से इंटरमीडिएट करने के बाद दिशा अपने आगे की पढ़ाई करने के लिए लखनऊ गई जहां उन्होंने लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक में एडमिशन ले लिया।
  7. दिशा एक आउटसाइडर थी। वह अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में आई है। मॉडलिंग ऑफर आने के बाद  दिशा अपनी पढाई छोड़कर मुंबई चली गई। मुंबई आने के बाद भी दिशा को काफी संघर्ष करना पड़ा है।
  8. दिशा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की जब मैं यहां मुंबई आई तब मैंने एक मॉडल एजेंसी के साथ कांटेक्ट किया और वह अपने सारे फाइनेंशियल खुद ही उठाती थी। उन्हें खुद पे निर्भर होना पसंद था।
  9. दिशा ने कहा था की वे केवल 500 रूपए लेकर मुंबई आई। उनका कहना था की वह अकेली आई थी और काम कर रही थी, लेकिन अपने परिवार से मदद नहीं ली।
  10. दिशा को एनिमेशन फिल्में बहुत पसंद है और कोरियन ड्रामा भी। वह अपने फैन्स के लिए हमेशा इंस्टाग्राम में पोस्ट अपलोड करती रहती है।
disha patani दिशा पटनी
Advertisment