Advertisment

OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद यह बेहतरीन डॉक्युमेंट्रीज जरूर देखें

दर्शकों के बीच डॉक्यूमेंट्री फिल्म चर्चा का विषय बन रही है । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की डॉक्युमेंट्रीज उपलब्ध है जैसे इतिहासिक डॉक्युमेंट्री, सामाजिक डॉक्युमेंट्री, प्राकृतिक डॉक्युमेंट्री, साक्षात्कार डॉक्युमेंट्री आदि I

author-image
Neha Dixit
New Update
OTT

Documentaries (Image Credits: Pixabay)

Documentaries To Watch On OTT Platform:फिल्म प्रेमियों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की डाक्यूमेंट्री उपलब्ध है। डॉक्युमेंट्रीज कई अलग-अलग शैलियों में एक अलग ही कहानी बयां करती है Iओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई प्रकार की डाक्यूमेंट्री मौजूद है। हर एक डॉक्यूमेंट्री की कहानी दूसरे से भिन्न है।

Advertisment

वह कौन सी डाक्यूमेंट्री है जो आपको देखनी चाहिए ?

1.  'द एलीफेंट व्हिस्पर्स'

द एलीफेंट व्हिस्पर्स एक बेहद ही प्रेरणादायक अद्भुत और अद्वितीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। द एलीफेंट व्हिस्पर को ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया| इस फिल्म में आपको हाथियों के जीवन की गहराइयों तक ले जाया जाएगा और आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कैसे मनुष्य और जानवरों में भी कितना घनिष्ठ और प्रेम का संबंध हो सकता हैI इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में हाथियों और मनुष्यों के बीच के संबंध को बेहद ही सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया हैI फिल्म की कहानी हमें बताती है कि कैसे मनुष्य के एक समुदाय ने हाथियों को अपना एक हिस्सा मानकर उनके साथ रहना और उनकी रक्षा करने का कर्तव्य निभाया है, जिस संसार में लोग जानवरों पर अत्याचार करते हैं अपने काम और फायदे के लिए उनका इस्तेमाल करके उन्हें छोड़ देते हैं उस संसार में यह फिल्म मनुष्यों को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती है।

Advertisment

फिल्म में भावनात्मक प्रेरणादायक और समर्पण युक्त पाल हैं जो आपको गहराई तक सोचने पर मजबूर कर देंगेI इस फिल्म ने बखूबी से दर्शाया है कि संबंध मनुष्य होने पर या जानवर होने पर निर्भर नहीं करती बल्कि आपके सच्ची भावनाओं पर निर्भर करती हैं।

2. 'द हाउस ऑफ सीक्रेट्स- द बुराड़ी डेथ्स' 

द बुराड़ी डेथ्स एक रहस्यमई घटना पर आधारित है जो दर्शकों को एक बहुत ही विचित्र और अचंभित करने वाली कहानी दर्शाती है । सच्ची घटना पर आधारित होने के बावजूद भी दर्शकों के लिए यह निर्णय लेना और यकीन करना मुश्किल है कि आखिर इस तरह की घटना संभव कैसे हैं। यह अचंभित करने वाली टना नई दिल्ली यानी देश की राजधानी में हुई थी। एक परिवार के 11 सदस्यों ने एक साथ एक समय पर आत्महत्या कर ली और इस घटना ने पूरे देश विदेश को अचंभित करके रख दिया।

इस डॉक्यूमेंट्री में उसे परिवार की आत्महत्या के दृश्य और उसके पीछे की कहानी उनकी दिनचर्या उनके दृष्टिकोण और उनके आपसी संबंधों को भी दर्शाया गया है जिसने पूरी ब्रह्मांड को आश्चर्यचित कर दिया।  इस डॉक्यूमेंट्री ने पूरे ब्रह्मांड को आश्चर्यचकित कर दिया और यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर किसी मनुष्य दृष्टिकोण इतना नकारात्मक और अंधविश्वास से भरा हुआ कैसे हो सकता है और आखिर यह घटना संभव कैसे हैंI 

 

OTT Documentaries
Advertisment