Bollywood Movies: एक बार जरूर देखें बॉलीवुड की यह 5 बेहतरीन फिल्में

बॉलीवुड | ब्लॉग : बॉलीवुड इंडस्ट्री भारत की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में से एक है। बॉलीवुड काफी समय से हम सभी को इंटरटेन करता आ रहा है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Ranbir KapoorSiddharth MalhotraSRK

Best Movie

Best Bollywood Movies: बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा इंडस्ट्री हॉलीवुड पर रखा गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री मुंबई शहर में बसी हुई है। यहाँ के फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और बाकी शहर के कई देशों के लोगों के दिलों में बसा हुआ हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री भारत की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में से एक है। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां जाना सभी लोगो का एक सपना होता है। बॉलीवुड में जाने से लोग बहुत जल्दी फेमस हो जाते हैं। आइए जानते हैं 5 कौन सी बॉलीवुड फिल्में है जो हमें जरूर देखनी चाहिए। 

बॉलीवुड फिल्में है जो हमें जरूर देखनी चाहिए

1. शोले

Advertisment

यह फिल्म एक्शन, एंटरटेनिंग और रोमांस से भरपुर है।यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी और अमजद खान ने भूमिका की है और साथ ही शोले ने बॉक्स-ऑफिस के हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। तो यह फिल्म आप जरूर देखें।

2. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

यह अब तक की बेहतरीन रोमांटिक फिल्म में से एक है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे शाहरुख खान के नाम से बहुत फेमस है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद फिल्म और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। यह फिल्म में अभिनय शाहरुख खान और काजोल ने किया है और ये फिल्म करने के बाद शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बहुत फेमस हो गई थी।

3. लगान

लगान एक रियल स्टोरी है। जो एक ऐसे गांव की कहानी पर आधारित थी, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रिकेट खेलने और कर्ज चुकाने से आजादी हासिल करने के लिए एकजुट हुआ करते थे। भारतीय सिनेमा को नैशनल में फिर से पेश करने वाली फिल्मों में से एक है। इसे ऑस्कर के लिए भी चुना गया था।

4. ये जवानी है दीवानी 

Advertisment

यह रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म में से एक है। इस फिल्म में दोस्तों के बारे में दिखाया गया है, इस फिल्म के कई सारे गाने बहुत फेमस हैं। इस फिल्म में एक्टिंग की है रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि ने। इस फिल्म में अपने जीवन को खुल के जीने के बारे में दिखाया गया है।

5. हेरा फेरी

यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है। इस कॉमेडी फ़िल्म में, एक असफल अपहरण और गलत नंबर पर फोन कॉल के बारे में दिखा गया है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे बढ़े अभिनेताओं ने अभिनय किया है।

शाहरुख खान बॉलीवुड हेरा फेरी फ़िल्म