Advertisment

5 Best Series For Women: इन सीरीज को देखकर मन नहीं भरेगा

author-image
New Update

बॉलीवुड में फिल्मों की कहानियां शुरू से ही हीरो के इर्द-गिर्द घूमती थी। महिलाओं के किरदारों को कभी इतना महत्व ही नहीं दिया गया। लेकिन अब वक्त बदल चुका है। बॉलीवुड में अब महिलाओं के किरदारों को भी अहमियत बक्शी जा रही है। अब आए दिन महिलाओं के दमदार किरदारों पर आधारित फिल्म और सीरीज रिलीज होती है। यह सीरीज हमारे देश की महिलाओं को प्रेरणा देती हैं।

Advertisment

महिलाओं के लिए बेस्ट सीरीज -

1. महारानी

यह एक पॉलीटिकल ड्रामा ट्रेलर सीरीज है। यह कहानी बिहार की महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हुमा कुरैशी है। 10 एपिसोड की यह सीरीज पॉलिटिक्स में महिलाओं के दबदबे को दर्शाती है। यह उन महिलाओं के लिए एक मिसाल है जो समझती है कि पॉलिटिक्स उनके लिए नहीं। यह सोनी लिव पर रिलीज़ हुई है।

Advertisment

2. बॉम्बे बेगम

यह सीरीज पूरी तरह से महिलाओं पर आधारित है। इसीलिए इसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च को रिलीज किया गया था। इसकी कहानी 5 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके सपने बहुत ही अलग और ऊंचे हैं। यह सीरीज उनके सपनों के साथ ही उनके संघर्षों को भी दिखाती है।

3. द मैरिड वूमेन

Advertisment

यह सीरीज 2 महिलाओं आस्था और पीपीलिका की कहानी है। इसमें आस्था एक अच्छी और आदर्श बहू, पत्नी और मां है। परिवार के लिए समर्पित अपने घरेलू जीवन से निकलकर वह खुद का रास्ता खोजने निकल पड़ती है। आखिरकार वह इसमें कामयाब भी हो जाती है। यह सीरीज मंजू कपूर के उपन्यास बेस्ट सेलर "ए मैरिड वूमेन" पर आधारित है।

4. आर्या

यह एक थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें सुष्मिता सेन मुख्य किरदार में नजर आई हैं। वह एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही है जिसका पति मर चुका है। अपने पति के मरने के बाद वह उसके अवैध कारोबार को पूरे साहस के साथ संभालती हैं और अपने दुश्मनों का सामना करती हैं।

Advertisment

5. लैला

यह सीरीज एक ऐसी महिला की कहानी दिखाती है जो अपनी पति की मौत के बाद अपनी बच्ची को ढूंढने निकलती है। इस तलाश में वह एक ऐसी जगह पहुंचती है जहां महिलाओं पर असहनीय अत्याचार होता है। इसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। दीपा मेहता के निर्देशन में बनी इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

ऐसी ही अनेकों सीरीज है जो हर महिला को एक ना एक बार तो जरूर देखनी चाहिए। यह उन्हें प्रेरणा देगी और उनका सशक्तिकरण करेगी। महिलाओं को अपनी काबिलियत पर भरोसा तभी आएगा जब वह यह देखेंगी। इसलिए इस तरह की प्रेरणादायक और महिला आधारित सिर्फ महिलाओं को जरूर देखनी चाहिए।

बॉलीवुड
Advertisment