Bollywood Couples: 5 बॉलीवुड कपल्स जिन्होंने लिया एक दूसरे से तलाक

author-image
Vaishali Garg
New Update

जब बात बॉलीवुड के लोगों की आती है तो उनके निजी जीवन में भी वही समस्याएं होती है जो हमारे निजी जीवन में होती हैं। बॉलीवुड कपल्स के लिए भी डायवोर्स उतना ही इमोशनल होता है जितना एक आम कपल्स के लिए। क्योंकी डाइवोर्स का डिसिशन कोई छोटा-मोटा डिसीजन नहीं होता है। यह बहुत बड़ा डिसिशन होता है।

Advertisment

हमें उस शादी को खत्म कर देना चाहिए जिसमें हम खुश नहीं है। फिर चाहे सोसाइटी क्या कहे, कैसे जज करे, इन सब के बारे में नहीं सोचना चाहिए। और अपने दिमाग से तो यह चीज बिल्कुल निकाल देनी चाहिए की जोड़ी स्वर्ग से बनकर आती हैं।

आज के इस ब्लॉग में हम पांच ऐसे बॉलीवुड कपल्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने डायवोर्स लेने का फैसला लिया अपने जीवन में, तो आइए पढ़ते हैं उन पांच कपल्स के बारे में-

1. ऋतिक रोशन और सुजैन खान

ऋतिक और सुजैन बॉलीवुड के बहुत ही चहेते कपल थे। लोग इनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया करते हैं।
ऋतिक और सुजैन ने 20 दिसंबर 2000 को शादी करी थी। शादी के 14 साल बाद, इस कपल ने 1 नवंबर 2014 को अलग होने का फैसला किया। आपको बता दें कि ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे भी हैं। एक दूसरे से डाइवोर्स लेने के बाद भी ऋतिक और सुजैन आए दिन अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर जाते दिखते नजर आते हैं।

2. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान

Advertisment

मलाइका और अरबाज ने 18 साल एक साथ साझा किए और 12 दिसंबर 1998 को शादी कर ली। हालांकि, उन्होंने 2016 में अलग होने का फैसला किया और 2017 में आधिकारिक रूप से इन्होंने डाइवोर्स ले लिया। मलाइका अरोड़ा अभी अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं। दोनों इस फैसले से बेहद खुश हैं।

3. सैफ अली खान और अमृता सिंह

90 के दशक के सबसे चर्चित कपल ने 1991 में शादी की थी। लेकिन, पारिवारिक संघर्षों के कारण उन्होंने 2004 में अलग होने का फैसला किया। सैफ ने अब करीना कपूर से शादी कर ली है। आपको बता दें कि सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं, और वह दोनों बच्चे अपने माता-पिता के इस डिसीजन से बहुत खुश हैं।

4. आमिर खान और किरण राव

आमिर और किरण ने शादी के पंद्रह साल बाद 3 जुलाई 2021 को अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने बेटे की संयुक्त हिरासत की भी घोषणा की है। आमिर खान का कहना है कि दोनों डाइवोर्स के बाद भी एक दूसरे से बात करते रहते हैं और अपने इस डिसीजन से दोनों बेहद खुश हैं।

5. फरहान अख्तर और अधुना

Advertisment

अभिनेता-निर्देशक-गायक, फरहान अख्तर, जो भाग मिल्खा भाग और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी पथ-प्रदर्शक फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं, ने अपनी 15 साल की शादी के बाद पत्नी अधुना अख्तर से अलग होने का फैसला लिया। अधुना एक मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हैं। इनकी दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं।

डायवोर्स