Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की आने वाली ५ फ़िल्में

दीपिका पादुकोण को कौन नहीं जानता, बॉलीवुड की क्वीन, लोगों के दिलों पर राज करने वाली और अपनी शानदार एक्टिंग से जादू बिखेरने वाली। हर कोई उन्हें काफी बेहतरीन तरीके से जानता है। दीपिका की कई फ़िल्में आने वाली हैं जिनका बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Deepika Padukone

5 Upcoming Movies Of Deepika Padukone (Image Credit: ABP Live-ABP News)

5 Upcoming Movies Of Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को कौन नहीं जानता, बॉलीवुड की क्वीन, लोगों के दिलों पर राज करने वाली और अपनी शानदार एक्टिंग से जादू बिखेरने वाली। हर कोई उन्हें काफी बेहतरीन तरीके से जानता है। वह बॉलीवुड में राज कर रही हैं। अपने 15 साल के एक्टिंग करियर मे उन्होंने कई बार अपने आप को साबित भी किया है। हर कोई दीपिका को उनकी एक्टिंग और उनकी खूबसूरती के लिए पसंद करता है। अभी दीपिका की कई नई फ़िल्में आने वाली हैं जिनका उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

आइये जानते हैं दीपिका की आने वाली कुछ फिल्मों के बारे में

1. सिंघम 3

Advertisment

इस फिल्म में दीपिका पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ अजय देवगन भी नजर आएंगे और यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। दीपिका लेडी सिंघम के रूप मे दिखेंगी।

2. फाइटर 

यह फिल्म भी एक्शन से भरपूर रहेगी। दीपिका के साथ ऋतिक रोशन और अनिल कपूर नजर आएंगे और यह एक नियोजित हवाई एक्शन फ्रैंचाइज़ी में पहली फिल्म के रूप में कार्य करती है। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित की गई है। इस कहानी में एक युवा शमशेर पठानिया ने भारतीय वायु सेना में शामिल होने के अपने आजीवन सपने को पूरा किया। क्योंकि शमशेर को कठोर व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए उसे भारतीय सशस्त्र बलों का सच्चा नायक बनने के लिए अपनी सीमाओं से ऊपर उठना होगा।

3. प्रोजेक्ट-के

यह फिल्म साइंस फिक्शन से भरा है। दीपिका के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी भी नजर आएंगे। इस फिल्म मे हिंदू भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार की कहानी के साथ हिंदू धर्म के पौराणिक रूपांकनों को शामिल किया गया है।

4. ब्रह्मास्त्र 2 

Advertisment

ब्रह्मास्त्र 2 ब्रह्मास्त्र 1 का सीक्वल है। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ब्रह्मास्त्र 2 में महादेव और पार्वती के कथानक को दर्शाया गया है। दीपिका पादुकोण पार्वती की भूमिका निभाएंगी।

5. जवान 

इस फिल्म में एक व्यक्ति सालों पहले किये वादे के चलते समाज में गलतियों को सुधारने वापस आता है। वह बिना किसी डर के बुरे लोगों से मुकाबला करता है। शाहरुख खान की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो में नजर आईं हैं।

Deepika Padukone Upcoming Movies