जब 'When Life Gives You Tangerines' ने छू लिया दिल, तो ये 7 K-Dramas भी देखिए

अगर 'When Life Gives You Tangerines' ने आपको भावुक कर दिया, तो ये 7 slice-of-life K-Dramas Netflix पर ज़रूर देखें। ये शो दिल को छूने वाली कहानियों और सादगी से भरे हैं।

author-image
Vaishali Garg
New Update
7 feel good kdramas like when life gives you tangerines

Photograph: (When Life Gives You Tangerines/Netflix )

K-Drama की खूबसूरती यही है कि ये रोज़मर्रा की ज़िंदगी को भी जादुई बना देते हैं। IU और Park Bo Gum स्टारर When Life Gives You Tangerines ने 1950 के दशक के Jeju Island से लेकर 2000 के Seoul तक की कहानी के ज़रिए दर्शकों को एक इमोशनल सफर पर ले जाया। अगर ये सीरीज़ आपको भी अंदर तक छू गई, तो आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही दिल को सुकून देने वाले 7 K-Dramas जो Netflix पर उपलब्ध हैं।

Advertisment

जब 'When Life Gives You Tangerines' ने छू लिया दिल, तो ये 7 K-Dramas भी देखिए

1. Hometown Cha-Cha-Cha

अगर आपको छोटे शहर की सादगी और वहां की गर्मजोशी पसंद है, तो ये शो जरूर देखें। इसमें Yoon Hye Jin नाम की एक डेंटिस्ट की कहानी है, जो Seoul छोड़ एक शांत समुंदर किनारे बसे गांव Gongjin आती है। वहां उसकी मुलाकात होती है Hong Du Sik से – एक free-spirited लड़का जो सबका मददगार है। दोनों की दुनिया एकदम अलग है, लेकिन प्यार धीरे-धीरे पनपता है।

Advertisment

2. Twenty-Five Twenty-One

1997 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि में बसी यह कहानी न केवल एक प्रेम कथा है, बल्कि युवाओं के संघर्ष और सपनों की भी झलक देती है। Na Hee Do एक passionate fencing player है, वहीं Baek Yi Jin अपनी टूटी हुई दुनिया को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। दोनों की दोस्ती कब गहराते रिश्ते में बदल जाती है, इसका सफर बेहद खूबसूरत है।

3. Something in the Rain

Advertisment

अगर आप romantic और realistic कहानी चाहते हैं तो ये शो देखिए। Yoon Jin Ah और उसके सबसे अच्छे दोस्त के छोटे भाई Seo Jun Hui के बीच की यह प्रेम कहानी उम्र के अंतर और समाज की सोच को बड़े ही संवेदनशील तरीके से दिखाती है। साथ ही यह drama महिलाओं के ऑफिस में होने वाले संघर्षों को भी उजागर करता है।

4. Reply 1988

1980 के दशक की यादों में डूबा ये शो आपको अपनी बचपन की गलियों में वापस ले जाएगा। पांच दोस्तों और उनके परिवारों की यह कहानी रिश्तों की गर्माहट, मोहल्ले की दोस्ती और family bonding को बड़े ही दिल छूने वाले तरीके से दिखाती है।

Advertisment

5. Our Blues

अगर आपको When Life Gives You Tangerines की तरह ही Jeju Island का backdrop और emotional कहानियां पसंद आईं, तो Our Blues आपको ज़रूर भाएगा। ये शो कई कहानियों को एक साथ लेकर चलता है, जो वहां के स्थानीय लोगों की जिंदगी के छोटे-छोटे सुख-दुख को दर्शाता है।

6. Daily Dose of Sunshine

Advertisment

Mental health जैसे गंभीर मुद्दे को संवेदनशीलता और सादगी से पेश करता ये शो एक psychiatry nurse Jung Da Eun की कहानी है। वो अपने मरीजों की चिंता करते हुए खुद के अंदर चल रही परेशानियों से भी लड़ती है। यह drama दर्शकों को एहसास कराता है कि हर मुस्कान के पीछे एक गहराई होती है।

7. When the Camellia Blooms

यह शो एक single mother Oh Dong Baek की कहानी है, जो नए शहर में अपनी ज़िंदगी दोबारा शुरू करती है। लेकिन तभी उसकी ज़िंदगी में आता है Yong Sik – एक ईमानदार पुलिसवाला जो उसे बिना शर्त प्यार करता है। यह ड्रामा समाज की सोच, महिलाओं की ताकत और बिना शर्त प्रेम को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाता है।

Netflix Series Romantic Netflix single mother