///hindi/media/media_files/Ov14AfojgWYc5HkabdIV.jpg)
अरमान मलिक भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने मशहूर सिंगर और सॉन्ग राइटर है। उनके बनाए हुए गाने पार्टी से लेकर ब्रेकअप तक के हर मूड को सूट करते हैं। आज वह अपना 27वा जन्मदिन मना रहे हैं। अरमान मलिक कम उम्र में ही सफलता को चूमने वाले मशहूर सितारों में से एक हैं।
अरमान मलिक के गाने सुनकर लोग मदहोश हो जाते हैं। वह अपने गानों को अधिकतर खुद ही लिखते हैं और उन्हें गाते भी हैं। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना डेब्यू फिल्म तारे जमीं पर के गाने से किया था।
अरमान मलिक के 10 बेस्ट गाने -
1.bum bum bhole
अरमान मलिक ने यह गाना 2007 में फिल्म तारे जमीन पर के लिए गाया था। इसी गाने से उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।
2. Aa re la hai apun
यह गाना अरमान मलिक ने 2011 में फिल्म चिल्लर पार्टी के लिए गाया था। इस गाने के कंपोजर अमित त्रिवेदी है। यह गाना छोटे से लेकर बड़े व्यक्ति के मन में उत्साह और उमंग भर देता है।
3. Naina
यह गाना 2014 में आई फ़िल्म खूबसूरत का है। इसे अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी है जबकि अमाल मलिक ने कंपोज किया है। यह गाना सुनकर कोई भी व्यक्ती मदहोश हो सकता है। दर्द की दवा मरहम नहीं यह गाना है।
4. Main hoon hero tera
यह गाना 2015 में आई सलमान खान की फिल्म हीरो का है। यह एक रोमांटिक गाना है जो किसी को भी रोमांटिक मूड में ला सकता है। इसे भी अरमान मलिक ने गाया है लेकिन अमाल मलिक ने कंपोज किया है।
5. Tumhe apna banane ka
यह गाना फिल्म हेट स्टोरी 3 का है। इस गाने को सुनकर रोमेंटिक और थोड़ी सी mysterious वाइब भी आती है। यह गाना लोगो का दिल जीत चुका है। आज भी कोई इसे सुनता है तो उसी वक्त में लौट जाता है।
6. Sab tera
यह रोमांटिक गाना श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बाघी का है। इसे सुनकर ऐसा लगता है कि प्यार एक बहुत ही अद्भुत चीज है और हर किसी को प्यार करना चाहिए।
7. Sau asamaan
यह गाना अरमान मलिक ने 2016 में आई कैटरीना कैफ की फिल्म बार बार देखो के लिए गाया था। यह गाना एक आजाद पंछी वाली वाइब देता है। इस गाने के साथ लोग झूमने लगते हैं और एकदम आजाद महसूस करते हैं है।
8. Hum nahi sudhrenge
अगर आप भी अपनी स्कूल या कॉलेज की फेयरवेल में एक धमाकेदार डांस करना चाहते हैं और आपको एक सही गाने की तलाश है तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यह गाना आपके लिए आपकी स्कूल लाइफ यादगार बना देगा।