Advertisment

Birthday Special: ज़ीनत अमान के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी 8 बातें

ज़ीनत अमान बाॅलीवुड की एक कमाल अदाकारा को कौन नहीं जानता। इन्होनें फिल्मी दुनिया में अपना खूब नाम बनाया है। 19 नवंबर यानि आज हम जानेंगे जीनत अमान से जुड़ी 8 बाँतें जो महिलाओं के लिए प्रेरण बनेंगी।

author-image
Priya Rajput
New Update
Zeenat Aman

8 Things Related To Zeenat Aman On Her Birthday (Image Credit: Freepik)

8 Things Related To Zeenat Aman On Her Birthday: ज़ीनत अमान 70-80 के दशक की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने जीवन में शुरुआत से ही संघर्षों का सामना किया है। लेकिन कभी हार नहीं मानी और आज इस मुकाम पर हैं कि पूरा देश उन्हें जानता है, पहचानता है। 19 नवंबर यानि आज हम जानेंगे जीनत अमान से जुड़ी 8 बाँतें जो कहीं न कहीं आपको प्रेरित ज़रूर करेंगी।

Advertisment

ज़ीनत अमान के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी 8 बातें

1. प्रारंभिक जीवन

जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई नगर में हुआ था। इन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा यहीं से प्राप्त की। इनके पिता अमानुल्लाह खान ने मुगल-ए-आज़म और पाकीज़ा जैसी फिल्मों की कहानी लिखी हैं।

Advertisment

2. खान से अमान बनी

ज़ीनत अमान का नाम ज़ीनत खान था लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में जाने से पहले अपने पिता के नाम से अमान अपने नाम के साथ जोड़ा। जिसके बाद ज़ीनत खान ज़ीनत अमान के नाम से फेमस हुईं और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से खूब नाम कमाया।

3. दोहरी नागरिकता प्राप्त

Advertisment

ज़ीनत अमान को भारत और जर्मनी दोनों देशों की नागरिकता प्राप्त हैं। असल में इनके माता-पिता का किसी कारण से तलाक़ हो गया था। जब ये 13 वर्ष की थी उस समय इनकी माता ने एक जर्मन व्यक्ति से शादी कर ली और फिर ये अपनी माता के साथ जर्मनी शिफ़्ट हो गयी। जहाँ से उन्हें जर्मनी की भी नागरिकता प्राप्त हुई।

4. पत्रकार भी रहीं

जीवन में शुरू से आई चुनौतियों के कारण कभी अपना लक्षय निर्धारित न कर सकीं। जब ये जर्मनी से वापस देश को लौटीं तो इन्होंने फेमिना मैगज़ीन के लिए लिखना शुरू किया। इस तरह इन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की।

Advertisment

5. मिस इंडिया

फेमिना मैगज़ीन से इनका रुझान फैशन की ओर बढ़ा और इन्होंने मॉडलिंग करने की सोची। इन्हें 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीता।

6. फिल्मी करियर

Advertisment

ज़ीनत अमान का शुरुआती फिल्मी करियर बहुत मुश्किल भरा था। एक बार को तो उन्होंने इससे पीछे हटने का सोचा। लेकिन फिर देव आनंद के साथ आई फिल्म ‘हरे कृष्णा हरे राम’ की सक्सेस ने उनमें एक हौसला भर दिया। जिसके बाद उनकी वारेंट, रोटी, कपड़ा और मकान, यादों की बारात, सत्यम शिवम् सुंदरम जैसी लगातार सुपर हिट मूवीज़ आई।

7. सबसे ज़्यादा मंहगी अदाकारा

इन्होने खूब कड़ी मेहनत की और इंडस्ट्री में अपना खूब नाम बनाया। इनको अदाकारी कमाल की थी जो फिल्मी कैरेक्टर में चार चांद लगा देती थी। ज़ीनत अमान फिल्म में एक्टिंग करने के लिए अन्य अभिनेत्रियों में सबसे अधिक फीस लेती थी। ज़ीनत अमान उस समय की सबसे महंगी अदाकारा थी।

8. महिलाओं के लिए प्रेरणा

ज़ीनत अमान का जीवन बहुत संघर्ष भरा रहा है लेकिन फिर भी वो हार नहीं मानी और लड़ी। संघर्षों से लड़ते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई। ऐसे में ये सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।

जीनत अमान Zeenat Aman Birthday Special
Advertisment