Advertisment

Successful Artists: यह अभिनेत्रियां आज भी बॉक्स ऑफिस में करती हैं धमाल

author-image
Monika Pundir
New Update

भारतीय फिल्म उद्योग ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को बदल लिया है। अभिनेता, फिल्म निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए एक जुट होकर बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों के बीच कॉलाबोरेशन काफी प्रमुख हो गया है। 

Advertisment

जहां अभिनेताओं के लिए यह अपनी कला को बढ़ावा देने के बारे में है, वहीं दर्शकों के लिए सिनेमा के सितारों को पर्दे पर एक साथ देखना एक खुशी की बात है। वर्तमान समय में ये 5 अभिनेत्रियां जो दे रही हैं हिट फिल्में-

1. आलिया भट्ट

 युवाओं के बीच आलिया भट बहुत ही चाहती रही है, केवल अपने ख़ूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपने अभिनय से भी दर्शकों में जगह बनाई है। ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’,‘राजी’, ‘गली बॉय’, ‘गंगूबाई’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आलिया का सबसे अधिक ग्राफ ‘राजी’ से बढ़ा। 

Advertisment

2. कैटरीना कैफ

भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे लंबी और खूबसूरत अभिनेत्री हैं कैटरीना कैफ। कैटरीना को फिल्म इंडस्ट्री में ड्रीम गर्ल के रूप में जाना जाता है। 39 साल की कैटरीना ने अपने कैरियर की शुरुआत बेहद बोल्ड अवतार में की। उनकी पहली फिल्म थी-बूम। हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ तेलुगू हिट फिल्मों में भी काम किया है। हिंदी ठीक से नहीं बोल पाने की वजह से उन्हें कई बार आलोचना का शिकार बनाया गया पर इसके बावजूद दर्शकों दिल पर अभी तक राज कर रही हैं। कैटरीना प्रत्येक फिल्म के लिए 10 से 11 करोड़ लेती हैं। कैटरीना प्रत्येक के लिए 10 से 11 करोड़ लेती हैं।

3. दीपिका पादुकोण

Advertisment

 दीपिका के बॉलीवुड में ए हुए कई साल हो गए हैं, और हर फिल्म के साथ उनकी फंस और बढ़ जाती हैं। उनके अभिनय के साथ साथ, अपने लिए आवाज़ उठाने की भी हिम्मत के लिए जाना जाता है। वो न सिर्फ आकर्षक हैं, बल्कि सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री भी हैं।अगर जाने माने ट्रेड एनालिस्ट अमोद मेहरा की मानें तो बॉलीवुड में एक फिल्म के लिए सबसे अधिक पैसे लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपिका का है। एक फिल्म को साइन करने के लिए दीपिका लगभग 11 से 12 करोड़ रुपये लेती हैं।

4. करीना कपूर खान

 बॉलीवुड में करीना कपूर ने कोई पंद्रह साल पहले डेब्यू किया था। लेकिन आज भी वो पांचवें नंबर पर खुद को रखने में कामयाब हैं। शादी बाद भी उनका जलवा बरकरार है और लगातार फिल्में कर रही हैं। करीना ने इंडस्ट्री में तब कदम रखा था जब उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर का करियर ढलान पर था।उन्होंने रिफ्यूजी फिल्म से साल 2000 में डेब्यू किया था। फीस की बात करें तो करीना अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ चार्ज करती हैं।

5. जैकलीन फर्नांडीज

 खूबसूरती और अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अगर किसी ने बहुत कम समय में जगह बनाई है तो वो हैं-जैकलीन फर्नांडीज। जैकलीन मूलतः पड़ोसी देश श्रीलंका की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस के अलावा मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स की विजेता बनी थी।पिता श्रीलंका के रहने वाले हैं वहीं मां मिश्रित कनाडाई और मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन ने मात्र 14 साल में टीवी शो होस्ट किया था। फिर वे बहरीन के राजकुमार शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा से संबंधों के चलते सुर्खियों में रही। हालांकि 2012 दोनों का ब्रेकअप हो गया। हिन्दी फिल्मों में पहली बार ‘अलादीन’ में चर्चा में आईं हुई थी।जैकलीन ‘जाने कहां से आई है’, ‘हाउसफुल’, ‘मर्डर-2’, ‘किक’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जैकलीन आठ करोड़ हर फिल्म के लिए लेती हैं। जैकलीन को 8 करोड़ हर फिल्म के लिए लेती हैं।

Advertisment