Advertisment

5 Bollywood Pregnancy Announcements: आलिया-रनबीर ने दी खुशखबरी

author-image
New Update

पिछले 1 साल से बॉलीवुड में लगातार शादी की शहनाइयां और प्रेगनेंसी के नगाड़े बज रहे हैं। बॉलीवुड के बहुत से अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने पिछले कुछ समय में शादी की है। शादी तक तो ठीक था लेकिन उन्होंने शादी के कुछ ही समय बाद अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट भी कर दी है। 

Advertisment

पेरेंट्स बनना एक बहुत ही अच्छा अनुभव होता है। पेरेंट्स का किरदार निभाने और असल जिंदगी में पेरेंट्स बनने में बहुत फर्क है। इसलिए अपनी इस खुशी को बहुत से बॉलीवुड कपल ने अपनी जनता के साथ शेयर किया है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड कपल के बारे में बताएंगे जिन्होंने पिछले कुछ समय में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है।

बॉलीवुड कपल और उनकी प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट -

1. आलिया-रणबीर

Advertisment

इसी सोमवार को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी स्कैन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लोगों को हैरान करते हुए लिखा our baby coming soon। यह देख कर लोगों को बहुत हैरानी हुई और साथ ही बहुत खुशी भी।

उनके फैंस, रिश्तेदारों और बॉलीवुड के दूसरे अभिनेता, अभिनेत्रियों ने उन्हें पहली प्रेग्नेंसी की मुबारकबाद भी दी।

2. सोनम कपूर - आनंद अहूजा

Advertisment

सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपने प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट इसी साल 21 मार्च को की थी। इस कपल की खूबसूरत और आनंदमय तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई थी।

हाल ही में सोनम कपूर ने अपने जन्मदिन को मां बनने की खुशी के साथ दोगुना उत्साह पूर्ण बना दिया।

3. अनुष्का और विराट

Advertisment

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और नंबर वन क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट काफी देर से की थी। वह अपनी पर्सनल जिंदगी को लोगों के साथ ज्यादा शेयर नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस बात को काफी समय के बाद जनता के साथ शेयर किया।

4. नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने पिछले साल ही अपने दूसरे बच्चे,महर को जन्म दिया। इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने अपने पूरे परिवार की एक तस्वीर के साथ की थी। इस तस्वीर को देखकर लोगों का मन आनंद से भर गया। सबके मुंह से निकला owwww।

5. मीरा राजपूत और शाहिद कपूर

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। उनके बच्चों का नाम है मिशा और जैन। मीरा ने अपने दूसरे बच्चे के आने की अनाउंसमेंट बहुत ही शानदार तरीके से की थी। मीरा राजपूत एक इंटीरियर डिजाइनर है जबकि शाहिद कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता।

Advertisment