खुशखबरी! अमाला पॉल और जगत देसाई बने माता-पिता

खुशखबरी! साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने दिया बेटे को जन्म। देखें अमाला और जगत देसाई की शादी से लेकर माता-पिता बनने तक का खूबसूरत सफर। साथ ही जानें उनकी आगामी फिल्मों के बारे में।

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Amala Paul Welcomes Baby Boy

Amala Paul Welcomes Baby Boy

Amala Paul Welcomes Baby Boy: दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अमाला पॉल मां बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया है। आइए उनके खुशी के इस पल में उनकी जिंदगी की कुछ खास झलकियों पर नजर डालते हैं।

खुशखबरी! अमाला पॉल और जगत देसाई बने माता-पिता

बेटे को घर लाए अमाला पॉल और जगत देसाई

Advertisment

अमाला पॉल ने 17 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो शेयर कर ये खुशखबरी फैंस के साथ बांटी। वीडियो में वो अपने नवजात बेटे को प्यार से गोद में लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह एक बेटा है! हमारे नन्हे चमत्कार, इलाई से मिलिए, जिनका जन्म 11 जून 2024 को हुआ।" 

नवंबर 2023 में हुई थी अमाला और जगत की शादी

अमाला पॉल और जगत देसाई ने 5 नवंबर 2023 को केरल के कोच्चि में एक ईसाई धर्म समारोह में शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही 3 जनवरी को उन्होंने शानदार तस्वीरों के जरिए ये खुशखबरी साझा की कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

प्रेग्नेंसी फोटोशूट में बिखेरी प्रेम की खुशबू

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अमाला पॉल और जगत देसाई ने एक प्यारा फोटोशूट शेयर किया था, जिसमें दोनों माता-पिता बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक तस्वीर में जगत अमाला के बेबी बंप को सहलाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में समुद्र तट पर दोनों पैरों को मिलाकर खड़े हैं।  

लैवेंडर थीम वाली शादी में लिए सात फेरे

Advertisment

अमाला पॉल और जगत देसाई ने केरल के कोच्चि में लैवेंडर थीम वाली खूबसूरत शादी की थी। शादी की तस्वीरों में दोनों लैवेंडर रंग के कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। अमाला ने शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की थीं। 

घुटनों पर बैठकर किया था जगत ने प्रपोज 

शादी से कुछ समय पहले जगत देसाई ने अमाला पॉल को जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज दिया था। उन्होंने उनके लिए डांस परफॉर्मेंस दी और फिर घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया। अमाला ने उनकी प्रपोजल स्वीकार कर ली और दोनों ने खुशी से एक दूसरे को किस किया। 

अमाला पॉल ने फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्हें फिल्म "भोला" में एक विशेष भूमिका में देखा गया था। वह जल्द ही फिल्म "द्विज" और एक अन्य अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। उनकी आने वाली फिल्म "आदुजीवितम" जिसका निर्देशन ब्लेसी ने किया है और जिसमें मुख्य भूमिका में पृथ्वीराज सुकुमारन हैं, को लेकर काफी चर्चा है। 

Advertisment

अमाला पॉल अपने फिल्मी करियर को लेकर काफी चॉज-चिलाव रखती हैं और उन्होंने फिल्म निर्माण में भी कदम रखा है। हम उन्हें उनके माता-पिता बनने के नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं!  

Amala Paul Amala Paul Welcomes Baby Boy