अथिया शेट्टी ने फिटनेस डे पर क्लिक की अनुष्का शर्मा की तस्वीरें, हुई इंस्टाग्राम पर वायरल

author-image
Swati Bundela
New Update

अथिया शेट्टी ने अनुष्का की खुबसूरती को कैमरा में किया कैद


अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अनुष्का को एक बड़े से मैदान में बैठे हुए देखा जा सकता है। उनकी पोस्ट की पहली तस्वीर ब्लैक एण्ड व्हाईट है जिसमे अनुष्का ने एक रिप्प्ड जींस और टी शर्ट पर एक जैकेट पहन रखी है। उनके चेहरे पर बालों का गिरा होना उन्हें और उनकी स्माइल को और भी खूबसूरत बनाता है।

उनकी सभी तस्वीरों में वह अलग अलग जगहों पर पोज देती हुई नजर आईं हैं और बहुत खुश दिख रही हैं।

अनुष्का और विराट की लंदन ट्रिप


जून के पहले हफ्ते में अनुष्का और विराट बेटी वमिका के साथ अपनी पहली लंदन ट्रिप पर गए थे। कई बार एयरपोर्ट और पब्लिक प्लेसिस में अनुष्का को अपनी बेटी वमिका को छुपाते हुए देखा गया।

लंदन में जा कर अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर लंदन से पहली तस्वीर डालते हुए अपने कैप्शन में लिखा था " डोंट ब्रिंग वर्क होम इज नॉट गोइंग टू बी एप्लीकेबल फॉर विराट फॉर सम टाइम"

उन्होंने कई सारी तस्वीरें और स्टोरीज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिनमें से हर तस्वीर में वे बहुत ही खूबसूरत और प्यारे लग रहे थे।

अनुष्का को पसन्द है मोनोक्रोमैटिक तस्वीरें


ब्लैक एंड व्हाइट का ज़माना भले ही चला गया हो लेकिन अनुष्का शर्मा को ब्लैक एंड व्हाइट शेड में तस्वीरें लेने का क्रेज अलग ही है। उन्होंने अपनी लंदन ट्रिप से लंदन की गलियों में कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में अनुष्का ने मॉम जींस पहनी हुई थी।

लंदन में रहते हुए अनुष्का ने अपने मेकओवर में बदलाव लाने के लिए अपने बाल कटवाने कर और स्टाइलिश बनाने का फैसला लिया। उन्होंने अपने बाल और छोटे करवा लिए और अपनी सेल्फीज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था ," वेन पोस्ट बेबी हेयर फॉल मेक्स यू एप्रिशिएट ए गुड हेयर कट इवन मोर।"

इन तस्वीरों से पता चलता है कि अनुष्का शर्मा अपनी पोस्ट प्रेगनेंसी ट्रिप से कितनी ही ज्यादा खुश हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं।
एंटरटेनमेंट