Advertisment

5 Priyanka Chopra Feminist Roles: बखूबी निभाए हैं प्रियंका ने ये किरदार

author-image
New Update

प्रियंका चोपड़ा ने स्क्रीन पर एक से एक बढ़कर फीमेल किरदार निभाए हैं । उनके हर किरदार को देखकर मन करता है कि उनकी एक्टिंग और भी ज्यादा देखने को मिले। क्वांटिको से लेकर व्हाइट टाइगर तक उन्होंने एक से एक मजबूत क़िरदार निभाए हैं। 

Advertisment

आज हम आपको उनके ऐसे ही 5 फेमिनिस्ट किरदारों से मिलवाएंगे जिन्हे देखते ही आपको उनसे प्यार हो जाएगा।

प्रियंका के फेमिनिस्ट (नारीवाद) किरदार -

1. पिंकी (व्हाइट टाइगर)

Advertisment

पिंकी एक बहुत ही आज़ाद खयालों वाली और सुलझी हुई लड़की है। उसका जन्म भारत में हुआ है लेकिन वह न्यूयॉर्क में बड़ी हुई है। वह अशोक नाम के लड़के से शादी करती है जो एक जमीदार का बेटा है। 

एक सीन में दिखाया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य उसकी राय को नजरअंदाज करते हुए उसे चुप कराने की कोशिश करते हैं। लेकिन वह उन सब को मना करते हुए अपनी बात आगे रखती है। विदेश में पली-बडी होने के कारण उसे भारत के रूढ़िवादी समाज में रहने में परेशानी होती है। वह अपनी इच्छाओं और खुशी को महत्व देते हुए अपने पति को छोड़ देती है और अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीती है।

2. अदिति चौधरी (द स्काई इज पिंक)

Advertisment

अदिति एक मां है जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है। प्रेग्नेंसी के पता चलने पर उसका पति उसे बच्चा गिराने के लिए मनाता है इस वजह से वह अपने पहले बच्चे तान्या को खो देते हैं। तान्या एक जेनेटिक्स कंडीशन जिसे इम्यूनो डेफिशियेंसी कहते हैं, की वजह से मर गई थी।

उसका पति यह नहीं चाहता कि अगले बच्चे को भी मां से यह बीमारी मिल जाए। लेकिन अदिति बच्चे को जन्म देने का दृढ़ निश्चय कर लेती है। उनकी बच्ची, आयशा को भी यह बीमारी होती है जिसके इलाज के लिए अदिति हर मुमकिन कदम उठाती है।

3. मेरी कॉम

Advertisment

प्रियंका चोपड़ा के बेस्ट फेमिनिस्ट किरदारों में से एक है मैरी कॉम। यह विमेन स्टीरियोटाइप को तोड़कर समाज के आदर्शों से लड़कर एक बॉक्सर बनने की कहानी है। मैरी कॉम अपने पिता जो शुरू में बॉक्सिंग के खिलाफ थे, के खिलाफ जाकर बॉक्सिंग में अपना कैरियर बनाती है।

सिर्फ इतना ही नहीं यह किरदार महिलाओं को प्रेरणा देता है कि मां बनने के बाद उनका करियर खत्म नहीं हो जाता।

4. मेघना माथुर (फैशन)

Advertisment

मेघनाथ माथुर एक छोटे से शहर की मॉडल है। अपने पिता की इच्छाओं के विरुद्ध  वह मुंबई जाने के लिए अपना घर छोड़ देती है और एक सुपरमॉडल बनने का निश्चय करती है। यह फिल्म उसके करियर में आने वाली समस्याओं और उस में आने वाले बदलावों को दिखाती है। मेघना एक ऐसी आत्म विश्वासी और आकांक्षी महिला है जिसे देखकर हर महिला उन्हीं की तरह बनना चाहेगी।

5. सोनिया (एतराज)

सोनिया एक मॉडल है जो राज से प्यार करती है। जब वह प्रेग्नेंट हो जाती है तो वह बच्चा गिराने का फैसला लेती है और राज की शादी के ऑफर को ठुकरा देती है। वह इस बात को अच्छे से समझती है कि एक बच्चा उसकी जिंदगी में कितने बड़े बदलाव ला सकता है। इसलिए वह अपनी सुविधा अनुसार उसे गिराने का फैसला लेती है। लेकिन फिल्म के दर्शक उसे एक विलन और बुरी महिला के रूप में देखते हैं। 

नारीवाद
Advertisment