Bhumi Pednekar Birthday Special: जरूर देखें भूमि की यह बेस्ट फिल्में

author-image
New Update

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स से की थी। उन्होंने यशराज फिल्म्स में 6 साल तक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने 2015 में दम लगा के हईशा फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया जिसमें उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका निभाई।

Advertisment

इस फिल्म में वह एक मोटी दुल्हन का किरदार निभाती हैं। इस फिल्म के बाद उन्होंने बहुत सी ऐसी हिट फिल्में की है जिन्हें दर्शकों द्वारा बहुत प्यार मिला है। भूमि पेडनेकर को अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाना ज्यादा अच्छा लगता है। वह अपनी फिल्मो में अपनी एक्टिंग की स्किल से बहुत प्रशंसा लूट रही हैं। आज हम आपको उनकी बेस्ट फ़िल्मों के बारे में बताएंगे जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

भूमि की बेस्ट फिल्में -

1.Saand ki aankh 

सांड की आंख भारत की सबसे पुरानी महिला शूटर की बायोपिक है। इसमें भूमि पेडणेकर और ताप्सी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई है। भूमि ने इसमें 7 साल की महिला चंद्रो तोमर का किरदार निभाया है। चंद्रो तोमर विश्व की सबसे पुरानी प्रोफेशनल शूटर है जो उत्तर प्रदेश के गांव की रहने वाली है। यह फिल्म उनके और प्रक्षी तोमर की जर्नी के बारे में है।

2. Dum laga ke haisha

दम लगा के हईशा भूमि पेडणेकर की डेब्यू फिल्म है जो 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए भूमि को फिल्म फेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। भूमि और आयुष्मान खुराना इसमें एक शादीशुदा कपल का रोल निभाते हैं जो शादी से खुश नहीं है। इस रोल के लिए भूमि ने बहुत सारा वेट गेन किया था और जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

3. Sonchiriya

Advertisment

सोन चिरैया फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें भारत के लोगों के संघर्ष को दिखाया गया है। भूमि ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया है। सुशांत सिंह राजपूत भी भूमि के साथ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारतीय लोगों के हर दिन के संघर्ष को दिखाती है और यह भूमि की बेस्ट फिल्मों में से एक है।

4. Shubh Mangal savdhan

इस फिल्म में एक बार फिर से भूमि पेडणेकर और आयुष्मान खुराना ने एक साथ काम किया है। इससे पहले उन्होंने अपने डेब्यू फिल्म में आयुष्मान के साथ काम किया था। यह कहानी एक ऐसे आदमी के बारे में है जिसे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होता है। यह एक हास्यास्पद कहानी है जो भारतीय समाज के गुप्त विषयों पर प्रकाश डालती है।

5. Toilet: ek prem katha

यह फ़िल्म एक ऐसी महिला के बारे में हैं जो अपनी पति को धमकी देती है कि अगर वह अपने घर में टॉयलेट नहीं बनवाएगा तो वह उसे छोड़कर चली जाएगी। यह क़िरदार भूमि ने निभाया है। यह फ़िल्म स्वच्छता पर बल देती है और लोगो को खुले में शौच करने के बजाय टॉयलेट बनवाने के लिए जागरूक करती है।

entertainment