Bollywood Couples: बॉलीवुड एक्टर्स जिन्होंने जोड़ी में काम नहीं किया

author-image
Swati Bundela
New Update

यही वजह है कि फैंस कई एक्टर और एक्ट्रेसेस को पर्दे पर एक साथ देखना चाहते हैं। हम आपको उन एक्टर और एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें फैंस पर्दे पर जरूर एक साथ देखना चाहेंगे।

कंगना और अक्षय कुमार 

Advertisment

अभी तक कंगना रनौत और अक्षय कुमार एक बार भी किसी फिल्म में साथ नज़र नहीं आए हैं। वैसे तो दोनों ही एक्टर्स ने अपने अपनी जगह बॉलीवुड में कायम कर रखी है लेकिन फैंस इन दो दिग्गज पर्सनालिटी को एक साथ स्क्रीन शेयर करने ही ख्वाहिश रखते हैं।

जॉन अब्राहम और अनुष्का शर्मा 

जॉन और अनुष्का दोनों ने ही अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी खोल रखी है। वहीं दोनों ही अपनी फिल्म प्रोडक्शन में खुद को कास्ट करते हैं। ऐसे में फैंस इस जोड़ी को भी साथ जरूर देखना चाहेंगे।

श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन 

सारा अली खान, अनन्या पांडेय और किआरा आडवाणी के बाद अब कार्तिक आर्यन की जोड़ी किसके साथ बैठेगी इस बात की तो अभी कोई खबर नहीं। हालाँकि फैंस चाहते हैं कि कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर एक बार फिल्म में साथ जरूर आएं। श्रद्धा कपूर और कार्तिक दोनों ही बेहद क्यूट लगते हैं। ऐसे में किसी रोमांटिक ड्रामा के लिए यह जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट होगी।

रणबीर कपूर और कंगना रनौत

Advertisment

फैंस का कहना है कि कंगना को रणबीर कपूर के साथ देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा। कंगना लंबे समय से नेपोटिज्म का विरोध करती आ रही हैं और रणबीर नेपोटिज्म का बेस्ट सैंपल हैं। कंगना अक्सर रणबीर और आलिया को ही अपना निशाना बनाती हैं। ऐसे में क्या वो रणबीर के साथ कोई भी फिल्म साइन करेंगी? यह सब देखन अभूत दिलचस्प होगा।

आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनन

आदित्य और कृति दोनों ने ही एक से बढ़कर एक रोमांटिक फ़िल्में दी हैं। फैंस का कहना है कि ये जोड़ी सबसे हिट रोमांटिक फिल्म बना सकती है अगर ये साथ काम करें तो। लेकिन अभी ऐसी कोई बात नहीं है। दोनों अपने आने वाल प्रोजेक्ट्स को ढूंढने और साइन करने की तलाश में हैं।

तब्बू और शाहरुख खान

फिल्म रईस के बाद शाहरुख़ खान के फैंस की उनसे उम्मीद काफी बढ़ गयी है। वही टैबू के दमदार एक्टिंग ने भी फिल्म जगत का लोहा मनवाया है। ऐसे में इन 2 कलाकारों को साथ में देखना बेहद दिलचस्प होगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस यह डिमांड करते नजर आए कि वो शाहरुख और तब्बू को स्क्रीन पर एक साथ देखना चाहते हैं। हालांकि साल 2001 में तब्बू और शाहरुख साथिया की स्क्रीनिंग में नजर आ चुके हैं। मगर उन्हें पूरी फिल्म में जोड़ी की तरह देखना दिलचस्प होगा।

Kartik Aryan