Advertisment

Call Me Bae Review: अनन्या पांडे का नया शो, जानें दर्शकों का क्या है रिएक्शन

Call Me Bae का प्रीमियर होते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा। जानें अनन्या पांडे के अभिनय पर दर्शकों के मिलेजुले रिएक्शन, कुछ ने इसे शानदार बताया तो कुछ ने साधारण करार दिया।

author-image
Vaishali Garg
New Update
Call Me Bae

Call Me Bae X Review: कुछ घंटों पहले ही रिलीज़ हुए 'Call Me Bae' ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अनन्या पांडे द्वारा अभिनीत यह कॉमेडी-ड्रामा, जिसमें वह बेला 'बे' चौधरी का किरदार निभा रही हैं, अब दर्शकों से प्रतिक्रियाएँ बटोर रहा है। इस शो का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा ने किया है, जबकि इसकी कहानी ईशिता मोइत्रा, समीना मोतलेकर और रोहित नायर ने लिखी है। 

Advertisment

अनन्या के साथ शो में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर जैसे कलाकार भी शामिल हैं। 

Call Me Bae: अनन्या पांडे का नया शो, जानें दर्शकों का क्या है रिएक्शन

कैसी है दर्शकों की प्रतिक्रिया?

Advertisment

हालांकि यह सीरीज़ अभी कुछ ही घंटों पहले रिलीज़ हुई है, लेकिन इसने पहले से ही इंस्टाग्राम और ट्विटर पर दर्शकों के रिएक्शन और रिव्यू की झड़ी लगा दी है। 

Advertisment

Advertisment

कुछ दर्शकों ने इसे बेहद मनोरंजक और बिंज-वॉर्थी बताया है। अनन्या पांडे की अदाकारी को काफी सराहना मिली है। कई लोगों ने इसे उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ काम करार दिया है। एक यूजर ने 3 स्टार रेटिंग देते हुए लिखा, "Call Me Bae इस साल का सुखद आश्चर्य है, मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाला शो है।"

Advertisment

नकारात्मक प्रतिक्रियाएँ भी आईं सामने

हालांकि, कई दर्शकों ने शो की आलोचना भी की है। कुछ ने इसे कई हॉलीवुड शोज़ की नकल बताया है। एक यूजर ने कहा, "ये तो बस '2 Broke Girls' की कॉपी है और बॉलीवुड को लगता है कि उन्होंने कुछ नया कर दिया है।" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "सभी हाइप के बाद देखा, लेकिन वास्तव में यह इतना खास नहीं था। अनन्या, मुझे तुम्हारी एक्टिंग पसंद है लेकिन इस बार यह शो कुछ खास नहीं कर पाया।"

Advertisment

सेलिब्रिटीज़ ने भी दी अपनी राय

Advertisment

अभिनेताओं ने भी 'Call Me Bae' की रिलीज़ के बाद अपने रिएक्शन दिए हैं। सारा अली खान ने उत्साह जताते हुए लिखा, "बहुत मज़ा आया! अनन्या पांडे पर गर्व है, यह अब तक का तुम्हारा सबसे बेहतरीन काम है।" डायना पेंटी ने कहा, "क्या मजेदार सवारी थी! बाकी एपिसोड्स देखने का इंतजार नहीं कर सकती!" 

Ananya Panday Call Me Bae
Advertisment