2024 में अलग हुए सितारे: इस साल के सबसे चर्चित सेलेब्रिटी ब्रेकअप्स

2024 में इन सेलेब्रिटी जोड़ों के अलगाव ने सबको चौंका दिया। सानिया मिर्ज़ा-शोएब मलिक से लेकर मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर तक, जानें इस साल के सबसे चर्चित ब्रेकअप्स।

author-image
Vaishali Garg
New Update
Hardik Pandya and Natasha

Celebrity Breakups That Shook 2024: 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है, और इस साल की कुछ घटनाएं ऐसी रहीं जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। इन घटनाओं में सबसे प्रमुख रहीं कुछ मशहूर हस्तियों के अलग होने की खबरें। स्टारडम की चमक-दमक के पीछे भी रिश्तों में वही चुनौतियां होती हैं, जो आम जिंदगी में होती हैं। आइए नजर डालते हैं उन सेलिब्रिटी कपल्स पर, जिनके अलग होने ने इस साल सुर्खियां बटोरीं।

2024 में अलग हुए सेलिब्रिटीज

सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक

Advertisment

सानिया मिर्ज़ा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की चर्चा लंबे समय से थी। लेकिन इस साल शोएब के पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की खबरों ने सभी को चौंका दिया। सानिया के परिवार ने तलाक की पुष्टि की। दोनों अपने बेटे इजहान मिर्ज़ा मलिक की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

AR रहमान और सायरा बानो

नवंबर 2024 में संगीतकार एआर रहमान और सायरा बानो ने अपनी 29 साल पुरानी शादी खत्म करने की घोषणा की। उनकी शादी 1995 में हुई थी। दोनों ने इस विषय पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की। उनके तीन बच्चे हैं- खतिजा, रहीमा और अमीन।

ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष

ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने नवंबर 2022 में अपने अलगाव की घोषणा की थी, लेकिन इस साल उनका तलाक आधिकारिक रूप से हो गया। 18 साल की शादी और दो बेटों के बाद, दोनों अब अलग हो चुके हैं।

ईशा देओल और भरत तख्तानी

Advertisment

ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें तब जोर पकड़ीं जब भरत हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन समारोह में नहीं दिखे। बाद में दोनों ने अपने अलगाव की पुष्टि की। वे 11 साल तक शादीशुदा रहे और अब अपनी बेटियों राध्या और मिराया की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टैनकोविक

हार्दिक पंड्या और नताशा के अलगाव की खबरें एक संयुक्त बयान के माध्यम से सामने आईं। 2020 में शादी करने वाले इस जोड़े ने अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर करने का निर्णय लिया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उनके अलग होने का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन दोनों अब भी एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण हैं।

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर

Advertisment

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर का इस साल तलाक हो गया। 2016 में शादी करने वाले इस जोड़े के अलगाव की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया।

hardik pandya Malaika Arora Esha Deol Isha Deol Dhanush