Advertisment

मिलिए फिल्म "पगलेट" की महिला कास्ट से -

author-image
Swati Bundela
New Update
पगलेट एक हिंदी बॉलीवुड फिल्म है। ये फिल्म
Advertisment
शोभा कपूर, एकता कपूर, गुनीत मोंगा और अचिन जैन द्वारा प्रोड्यूस की गयी है। ये फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर के अंतर्गत आएगी। इस फिल्म में मुख्य एक्टर्स हैं सान्या मल्होत्रा, श्रुति शर्मा, आशुतोष राणा और रघुबीर यादव। आज हम आपको बताएंगे फिल्म "पगलेट" की महिला कास्ट के बारे में -



यह हिंदी फिल्म उमेश बीस्ट द्वारा निर्देशित है और ये इसी साल जल्द ही 26 मार्च को रिलीज़ कर दी जाएगी। यह फिल्म एक ऐसी महिला के बारे में है जिसके हस्बैंड की डेथ हो जाती है और उसके फ्रेंड्स और फैमिली उसको सपोर्ट करने लगते हैं। वो जिस हिसाब से विधवा महिला को रोने को लेकर सोचते हैं वो वैसा नहीं करती जिसके कारण वो पागल हो जाते हैं। इसलिए फिल्म का नाम पगलेट रखा गया है।
Advertisment


यह हैं 6 महिला सपोर्टिंग कास्ट पगलेट मूवी के लिए -



Advertisment

1. सयानी गुप्ता



सयानी गुप्ता की पहली फिल्म 2012 में "सेकंड मैरिज डॉट कॉम" थी। इन्होंने इस से पहले सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम किया है जैसे कि "फैन, जॉली LLB 2 और आर्टिकल 15"
Advertisment


2. शीबा चड्डा



शीबा दिल्ली में पली बड़ी हैं और ये एक फिल्म, टेलीविज़न और स्टेज एक्टर हैं। इस से पहले शीबा ने कई फिल्मों में काम किया है जैसे कि "
Advertisment
हम दिल दे चुके सनम, परजानिआ, तलाश, दिल्ली 6 और लकी बाय चांस"। इन्होने कई शार्ट फिल्म्स भी की हैं और अभी फ़िलहाल में ही इन्होने गल्ली बॉय, शकुंतला देवी और बंदिश बंदिट्स में काम किया था।

Advertisment

3. मेघा मल्लिक - "पगलेट" की महिला कास्ट



मेघा मल्लिक इनके फेमस डेली सोप "ना आना इस देश लाडो" के नाम से जानी जाती हैं। इन्होने इस से पहले
Advertisment
"चलते चलते" , "कुछ ना कहो" और "तारे ज़मीन पर" में काम किया है।

4. नताशा रस्तोगी



नताशा ने इनका पहला डेब्यू मानसून वेडिंग से शुरू किया था। इसके बाद इन्हें इस फिल्म के लिए कई अवार्ड्स मिले थे। इन्होने "दो दूनी चार" में भी काम किया है और अब ये पगलेट में नज़र आएंगी।

5. अनन्या खरे



अनन्या खरे बॉलीवुड फिल्म "देवदास " और "चांदनी" के लिए फेमस हैं। ये डेली सोप में भी काम करती हैं और इसके लिए इन्हें "पॉपुलर फेस" का भी अवार्ड मिल चुका है। आजकल वो जयादातर नेगेटिव रोल ही प्ले कर रही हैं।
एंटरटेनमेंट "पगलेट" की महिला कास्ट
Advertisment