Advertisment

Happy Birthday Akshay Kumar: जानिए टॉप फिल्में अक्षय के जन्मदिन पर

author image
Swati Bundela
09 Sep 2022
Happy Birthday Akshay Kumar: जानिए टॉप फिल्में अक्षय के जन्मदिन पर

अक्षय बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वह कई लोगों के लिए रोल मॉडल हैं। आज उनके 55वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

Advertisment

1) खिलाड़ी (1992)

अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1992 में आई थी। यह अक्षय कुमार की पहली सफल फिल्म थी जिसकी बदौलत अक्षय कुमार को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली। खिलाड़ी एक रोमांचकारी थ्रिलर फिल्म है। 1992 में यह फिल्म दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

2. नमस्ते लंदन (2007)

Advertisment

2007 में आई यह फिल्म एक रोमांटिक काॅमेडी ड्रामा है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह काफी सफल रही थी। इसका निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित भी किया गया था। कहा जाता है कि यह फिल्म अक्षय के दोस्त के जीवन पर आधारित एक सच्ची कहानी है।

3.  मोहरा

मोहरा अक्षय कुमार की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। 1994 में आई यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन राजीव राय ने किया है। 1994 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह दूसरी फिल्म थी। आज भी इस फिल्म के गानें खूब पसंद किए जाते हैं।

Advertisment

4. पैड मैन

खिलाड़ी कुमार अक्सर सामाजिक मुद्दो पर आधारित फिल्मे बनाने के लिए जाने जाते हैं। पेड़ मैन भी एक सामाजिक मु‌द्दे पर आधारित फिल्म है जिसका निर्देशन आर. बाल्की ने किया है। यह फिल्म 2018 में आई थी। यह अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित बायोग्राफी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को सामाजिक मु‌द्दो पर बनी बेस्ट फिल्म का 66वां राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

5. टॉयलेट: एक प्रेम कथा

टॉयलेट: एक प्रेम कथा 2017 में आई फिल्म है और यह भी सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। यह एक हास्य - व्यंग्य फिल्म है। इसका निर्देशन श्री नारायण सिंह शिवहर ने किया है। यह फिल्म ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता पर जोर डालती है। इस फिल्म को 63वें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट फिल्म, बेस्ट अभिनेता और बेस्ट निर्देशक के लिए नामांकित किया गया था।

Advertisment
Advertisment