/hindi/media/post_banners/FASUvuMSGg69uPVO8Qfd.jpg)
जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ अमृता राव
अमृता राव को कौन नहीं जनता। अमृता राव हिंदी फिल्म जगत का एक ऐसा जाना पहचाना नाम हैं जिसे आज विस्तृत पहचान की कोई जरूरत नहीं हैं। अमृता राव एक भारतीय अभिनेत्री और एक पूर्व मॉडल है। और आज यानी 7 जून 2022 को अपना 41 वां जन्मदिन मना रहीं हैं। 7 जून 1981 को जन्मी अमृता राव का जन्म मुंबई में ही हुआ था।
फ़िल्मी सफर की शुरुआत :
अमृता ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से की थी और अपने फिल्म के इस किरदार के लिए अमृता को 2003 के फिल्मफेयर पुरस्कार में उनके सर्वश्रेष्ठ महिला पर्दापण के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया था। इसी के साथ अभिनेत्री ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि अमृता राव हिंदी, अंग्रेजी के अलावा मराठी और कोंकणी जैसी भाषा में भी निपुण है।
इसके बाद अमृता राव को फिल्म 'इश्क़ विश्क', मस्ती, मैं हूँ ना, दीवार,प्यारे मोहन, विवाह, हे बेबी, जॉली एल एल बी, सिंह साब दा ग्रेट, सत्याग्रह और ठाकरे जैसी अनेक फिल्मों में काम करते देखा गया।
लेकिन जिस फिल्म से उनको घर-घर में पहचान मिली वो हैं फिल्म 'विवाह'। विवाह फिल्म में अमृता के किरदार का नाम पूनम था और अमृता की जोड़ी शाहिद कपूर के साथ बनी। इस फिल्म में अमृता और शाहिद की जोड़ी को जितना प्यार दर्शकों ने दिया उसकी कोई सीमा नहीं हैं। विवाह फिल्म 10 नवम्बर 2006 को रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म को रिलीज़ हुए 15 साल हो चुके है लेकिन दर्शकों के सिर से इस फिल्म का खुमार अभी तक गया नहीं है।
अमृता को मिले पुरस्कार:
अमृता को अब तक कई अवार्ड से नवाजा जा चुका है -
- एनुअल सेंट्रल युरोपियन बॉलीवुड अवार्ड्स, इंडिया- पॉपुलर अवार्ड (नॉमिनी) 2007, बेस्ट ऑन स्क्रीन कपल (विवाह)
- अवार्ड्स ऑफ़ दी इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी- स्पेशल अवार्ड ( विनर) 2004, सोनी फेस ऑफ़ दी ईयर- फीमे , पॉपुलर अवार्ड (विनर ) 2004 , बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (इश्क़ विश्क)
- पीपल्स चॉइस अवार्ड (नॉमिनी) 2002, बेस्ट फीमेल डेब्यू (अब के बरस)
- पीपल चॉइस अवार्ड (नॉमिनी) 2002, बेस्ट फीमेल डेब्यू ( दी लेजंड ऑफ़ भगत सिंह )
- पीपल्स चॉइस अवार्ड (नॉमिनी) 2004, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस ( मैं हूँ ना)
- स्टैण्डर्ड अवार्ड्स इंडिया, जुरि चॉइस ( विनर) 2009 बेस्ट एक्ट्रेस (वेलकम टू सज्जनपुर), 2004 , सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो - फीमेल (इश्क़ विश्क)
टेलीविजन करियर :
अमृता ने 2016 में शो 'मेरी आवाज ही पहचान है' से अपने टीवी अभिनय की शुरुआत की थी।
मैरिड लाइफ:
अमृता राव ने आरजे अनमोल को अपना हमसफ़र चुना। उन्होंने 7 साल तक अनमोल को डेट करने के बाद 15 मई 2016 को मुंबई में मीडिया की नज़रों से दूर, गुपचुप तरीके से उनके साथ शादी की थी। अनमोल एक जाने माने रेडियो जॉकी हैं। 1 नवम्बर 2020 को अमृता राव ने बेटे वीर को जन्म दिया था। इसके अलावा अमृता राव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।