Advertisment

Top 5 Women-Centric Films: अक्षय कुमार की ये फ़िल्में हैं प्रेरणादायक

author-image
New Update

एक जमाना था जब बॉलीवुड में महिलाओं पर केंद्रित कहानियां नहीं लिखी जाती थी। समय के साथ यह सोच बदली और बॉलीवुड भी। अब बॉलीवुड में महिलाओं को प्रेरित और सशक्त करने के लिए महिलाओं को फिल्मों में मुख्य भूमिका दी जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की कहानियां भी महिलाओं पर केंद्रित होती हैं।

Advertisment

सिनेमा आम जनता की सोच को बहुत प्रभावित करता है। इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने सिनेमा में सही और अच्छी चीजें दिखाएं। इसलिए महिलाओं को सशक्त करने के लिए सिनेमा एक अच्छा रास्ता है। ऐसे बहुत से हीरो है जो नारीवाद का समर्थन करते हैं। लेकिन अक्षय कुमार इन सब में पहले नंबर पर आते हैं। उन्होंने ऐसी बहुत सी फिल्में की है जो महिलाओं पर आधारित है। 

यह फिल्में महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही प्रेरणा देते हैं कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। अक्षय कुमार की महिला आधारित टॉप फिल्में -

1. मेरी बीवी का जवाब नहीं

Advertisment

अक्षय कुमार की यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई है। अक्षय कुमार अधूरी ही रिलीज़ की गई थी। श्रीदेवी ने इसमें दुर्गा का किरदार निभाया है जिसने दुश्मनों से खुद अपने दम पर लड़ाई की। अक्षय कुमार ने उनके पति का किरदार निभाया था जो एक पुलिस वाला है और अपनी बीवी को पूरा समर्थन देता है। 

2. संघर्ष

अक्षय कुमार की महिला आधारित यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस बहुत ही जबरदस्त है। इस फिल्म में लीड रोल और कैरेक्टर प्रीति जिंटा द्वारा निभाया गया है। प्रीति जिंटा इसमें एक सरकारी ऑफिसर का किरदार निभाती है जो एक सीरियल किलर को ढूंढने में जी-जान से जुटा हुआ है।

Advertisment

3. धड़कन

सन 2000 में आई यह फिल्म रामायण की कहानी की झलक दिखाती है। जिसमें अक्षय कुमार को राम और सुनील शेट्टी को रावण के रूप में दिखाया गया। इसमें मुख्य किरदार शिल्पा शेट्टी निभाती है। शिल्पा शेट्टी ने इस फिल्म में बहुत ही सराहनीय एक्टिंग की है। 

अक्षय कुमार का फिल्म में काम करने का कारण बताया जाता है कि शायद उस वक्त उनका शिल्पा से कोई पर्सनल रिलेशन था।

Advertisment

4. बेवफा

यह फिल्म 2004 में रिलीज हुईं थी। बी आर चोपड़ा की गुमराह का यह रीमेक डायरेक्टर धर्मेश दर्शन द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका करीना कपूर द्वारा निभाई गई है। अक्षय कुमार इसमें उनके लवर का रोल निभाते हैं। लेकिन करीना अक्षय के बजाय अनिल कपूर से शादी कर लेती हैं।

5. मिशन मंगल

यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें विद्या बालन मुख्य भूमिका निभाई है। तापसी पन्नू, कृति कुल्हारी, नित्या मेनन और सोनाक्षी सिन्हा प्राइमरी वर्क फोर्स में है। अक्षय कुमार ने इसमें मूवर का काम किया है। उन्होंने अपनी ऑडियंस को इस फ़िल्म को देखने के लिए मजबूर कर दिया।

महिला आधारित टॉप फिल्में
Advertisment