Cannes 2025: जैकलीन फर्नांडिस बनीं 'Women in Cinema' का हिस्सा

Cannes 2025 में जैकलीन फर्नांडिस ने 'Women in Cinema' गाला में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जानिए इस खास इवेंट में क्या हुआ और कौन-कौन सी महिला कलाकार रहीं सम्मानित।

author-image
Vaishali Garg
New Update
Jacqueline Fernandez Joins Honourees In 'Women in Cinema' Gala

सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में से एक Cannes Film Festival 2025 में इस बार भी भारत की एक दमदार उपस्थिति दर्ज हुई। बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने ‘Women in Cinema’ पहल में हिस्सा लेकर न केवल अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई, बल्कि भारत की सिनेमा और महिला सशक्तिकरण को एक नई पहचान भी दिलाई।

Advertisment

Cannes 2025: Jacqueline Fernandez बनीं 'Women in Cinema' का हिस्सा

जैकलीन फर्नांडिस: भारत की ओर से गर्वपूर्ण प्रतिनिधित्व

रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'Women in Cinema Gala' हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान आयोजित होता है। 15 मई 2025 को आयोजित इस समारोह में इस साल दुनिया भर की चुनिंदा महिला फिल्मशिल्पियों को सम्मानित किया गया, जिनमें भारत से जैकलीन फर्नांडिस भी शामिल रहीं।

Advertisment

उन्होंने एक पावर-पैक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपने करियर की चुनौतियों, सफलताओं और सपनों को साझा किया। जैकलीन ने Anamika Khanna का खास कस्टम आउटफिट पहनकर इवेंट में चार चांद लगाए।

जैकलीन ने सोशल मीडिया पर दी झलक

जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इस खास शाम की झलक साझा की। तस्वीरों में वो पैनल में चर्चा करती, हँसती और कई ग्लैमरस पलों को जीती नजर आईं। उन्होंने लिखा:“Power-packed panel of ‘Women in Cinema’. We discussed our moments of challenges, joy and dreams together. It’s amazing how cinema can unite us all.”

Advertisment

‘Women in Cinema’ क्या है?

‘Women in Cinema’ गाला 2022 से रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा हर साल Hotel du Cap, Cannes में आयोजित किया जाता है। यह पहल खासतौर पर अरब, एशियाई और अफ्रीकी महिलाओं के सिनेमा में योगदान को सम्मानित करने के लिए शुरू की गई थी।

Advertisment

यह गाला महिलाओं को एक ऐसा मंच देता है जहां वे अपनी कहानियां, अनुभव, संघर्ष और प्रेरणाएं साझा कर सकें। यहां निर्देशक, अभिनेता, निर्माता, लेखक और फिल्म से जुड़े अन्य रचनात्मक पेशेवरों को सम्मानित किया जाता है।

इस साल किन महिलाओं को किया गया सम्मानित?

2025 में आयोजित तीसरे संस्करण में जिन महिलाओं को सम्मान मिला, उनमें शामिल हैं:

Advertisment
  • Rungano Nyoni (Zambian-Welsh लेखक-निर्देशक)
  • Amina Khalil (मिस्र की अभिनेत्री)
  • Engfa Waraha (थाई कलाकार)
  • Gaya Jiji (सीरियाई फिल्म निर्माता)
  • Elham Ali और Sarah Taiba (सऊदी अरब की कलाकार और फिल्म निर्माता)
  • Jacqueline Fernandez (भारत)

गौरतलब है कि 2024 में इसी मंच पर अभिनेत्री कियारा आडवाणी को सम्मानित किया गया था।

Cannes और जैकलीन का पुराना नाता

Advertisment

यह पहला मौका नहीं है जब जैकलीन फर्नांडिस कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं हों। 2015 में वे मलेशिया की रानी के आमंत्रण पर Cannes गई थीं और सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल की निजी याच पार्टी में भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा, 2024 में 77वें संस्करण के रेड कार्पेट पर वे BMW के सहयोग से Mikael D Couture की डिज़ाइन की हुई ड्रेस में नज़र आई थीं।

cinema Jacqueline Fernandez