Khatron Ke Khiladi: खतरों के खिलाड़ी की फीमेल विनर्स

बॉलीवुड: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का हर साल एक सीजन कलर्स टीवी पर दिखाया जाता है। जिसमें हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी खतरनाक स्टंट करते हुए नज़र आते हैं। आज हम बात करेंगे खतरों के खिलाड़ी शो की अब तक की फीमेल विनर्स के बारे में। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
New Update
 Khatron Ke Khiladi Female Winners 

Khatron Ke Khiladi Female Winners  ( Image Credit -Siasat.com )

Khatron Ke Khiladi: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इस शो में हम सभी अक्सर कई मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियों को भाग लेते हुए देख चुके हैं। जिन्हें अलग-अलग तरह के ख़तरनाक गेम्स खेलने होते हैं। यह रियलिटी शो भारत में युवाओं के बीच में काफी ज्यादा पॉप्युलर है। पहली बार खतरों के खिलाड़ी जब टीवी पर आया तो इसको होस्ट करने वाले एक्टर थे खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार। इसके बाद इस शो को कई अलग-अलग हस्तियों ने होस्ट किया। लेकिन कई वर्षों से लगातार रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट कर रहे हैं। अब तक खतरों के खिलाड़ी के 12 सीजन टीवी पर आ चुके हैं। 

कौन हैं खतरों के खिलाड़ी की फीमेल विनर्स (Female Winners)

1. नेत्रा रघुरामन

Advertisment

खतरों के खिलाड़ी सीज़न 1 की विनर नेत्रा रघुरामन हैं। जिन्होंने इस सीज़न के 12 प्लेयर्स में से खुद को साबित किया और बन गईं सीज़न की विनर खतरों के खिलाड़ी का पहला सीजन 2008 में टेलीकास्ट हुआ था जिसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका में हुई थी। खतरों के खिलाड़ी के इस सीज़न को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। इस सीजन के तौर पर उन्हें खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए की इनाम राशि विनर के रूप में प्रदान की गई। इस सीजन की रनरअप उर्वशी शर्मा बनीं थीं।

2. अनुष्का मनचंदा 

खतरों के खिलाड़ी सीज़न 2 की विनर अनुष्का मनचंदा बनीं। जिन्होंने अपने 12 साथियों को पीछे छोड़ते हुए खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी को अपने नाम किया। यह सीजन 2009 में आया था। खतरों के खिलाड़ी का यह सीजन साउथ अफ्रीका में शूट किया गया वहीं इसके होस्ट अक्षय कुमार थे। इस सीज़न में अनुष्का मनचंदा को खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी और 20 लाख रुपए इनाम के रूप में मिला था वहीं इस सीज़न की रनरअप जेसी रंधावा बनीं।

3. आरती छाबड़िया 

आरती छाबड़िया खतरों के खिलाड़ी सीज़न 4 की विजेता रहीं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का यह सीज़न 2011 में जीता था। जिसे साउथ अफ्रीका में शूट किया गया था और इसे अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। इस सीज़न के 13 खिलाड़ियों में से आरती ने इस सीज़न की ट्रॉफी को अपने नाम किया। विजेता के तौर पर उन्हें खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपए इनाम राशि के रूप में मिले थे। इस सीज़न के रनरअप मौली दवे रहे।

4. करिश्मा तन्ना

Advertisment

करिश्मा तन्ना खतरों के खिलाड़ी सीज़न 10 की विनर बनीं थीं। खतरों के खिलाड़ी का यह सीज़न 2020 में। टेलीकास्ट हुआ था जिसे बुल्गारिया में शूट किया गया था जिसे रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। करिश्मा तन्ना को इस सीज़न की ट्रॉफी और 20 लाख रुपए इनाम राशि मिली। करन पटेल इस सीज़न के रनरअप रहे।

5. निया शर्मा  (स्पिन ऑफ़ सीज़न)

निया शर्मा स्पिन ऑफ़ सीज़न फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी की विनर बनीं। इस सीज़न को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था जिसमें कुल 9 कंटेस्टेंट थे इस सीज़न को इंडिया में शूट किया गया था। इस सीज़न के रनरअप करन वाही बने थे।

Khatron Ke Khiladi रियलिटी शो Female Winners खतरों के खिलाड़ी