Advertisment

Koffee With Karan Ep. 6 कितने बजे और कहाँ देखें

author image
Swati Bundela
10 Aug 2022
Koffee With Karan Ep. 6 कितने बजे और कहाँ देखें

हर बार की तरह यह सीजन भी बहुत ही हिट माना जा रहा है। आपको बता दें अभी तक इसके 5 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और पांचो एपिसोड को दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला है। आप इस शो को पसंद करें या ना करें लेकिन करन जौहर का ‘कॉफी विद करन’ हर बार की तरह इस बार भी बहुत ज्यादा जनता के बीच लोकप्रिय है।

Advertisment

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर करण जौहर का शो कॉफ़ी विद करण का सीजन 7 चल रहा है।  इस शो के अभी तक 5 एपिसोड आ चुके हैं और इस में कई इंटरेस्टिंग सेलिब्रिटीज नज़र आये जैसे कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, करीना कपूर और आमिर खान, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान, अनन्या पांडेय और विजय देवरकोंडा।  

अब इसके 6 एपिसोड का टीज़र आउट हो चुका है। इस में दिखाया गया कि बहन भाई सोनम कपूर और अर्जुन कपूर अब साथ में नज़र आने वाले हैं।  कुछ ही दिनों में रक्षा बंधन भी आने को है हो सकता है इसी कारण से शो में सोनम और अर्जुन को बुलाया गया हो।  

एपिसोड 6  के टीज़र में दिखाई देता है कि कैसे सोनम कपूर और करण जौहर मिलकर अर्जुन कपूर की टांग खींचते हैं। सोनम फ़िलहाल प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही इनकी डिलीवरी होने वाली है। सोनम ने शो में काली ड्रेस पहनी है और अर्जुन ने ब्राउन कलर में ब्लेजर पहना है। शो में दोनों भाई बहन एक दूसरे की खूब टांग खींचते हैं।  

करण जौहर अर्जुन कपूर से पूंछते हैं कि इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा का नाम अपने फ़ोन में कैसे सेव किया है। अर्जुन कहते हैं उनको माइलाक़ा का नाम पसंद है इसलिए उन्होंने मलाइका से ही सेव किया है।  

करण सोनम कपूर से पूंछते हैं कि आपको क्या लगता है फ़िलहाल सबसे ज्यादा कौन चल रहा है तब वह कहती है रणबीर कपूर। सोनम ने कहा रणबीर क्योंकि आजकल सब जगह दिखते हैं क्योंकि वो अपनी फिल्म प्रमोट कर रहे हैं। जब करण पूंछते हैं फिल्म का नाम क्या है तब सोनम कहती हैं "शिवा नंबर 1"। इस पर अर्जुन कहते हैं सोनम तुम एकदम गड़बड़ लड़की हो।  

Advertisment
Advertisment