Advertisment

Madhuri Dixit Beauty Secrets: जानें माधुरी दीक्षित की सुंदरता का राज

माधुरी दीक्षित ज्यादातर अपने चेहरे पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती है जैसे कि बेसन, शहद और नींबू का डाई पैक माधुरी दीक्षित को बहुत ही ज्यादा पसंद है। जानें अधिक आज के इस ब्लॉग में -

author-image
Amrita Kumari
New Update
Madhuri Dixit Beauty Secrets

Madhuri Dixit Beauty Secrets

Madhuri Dixit Beauty Secrets: बॉलीवुड की बहुत बड़ी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को कौन नहीं जानता! उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं। माधुरी दीक्षित दुनिया की सबसे बड़ी हीरोइनों में से एक है जो आज के डेट में 54 वर्ष की है, लेकिन उन्हें देखने से ऐसा लगता है, मानो 30 वर्ष की एक लड़की है। लेकिन इसके पीछे का राज क्या है, इस बात का इंतजार आप सबका खत्म हुआ। 

Advertisment

माधुरी दीक्षित ने जब कभी अपना इंटरव्यू दिया है उन्होंने अपने डेली रूटीन के बारे में दर्शकों और अपने फैंस से जरूर शेयर किया है जैसे कि वह अपनी हेल्थ केयर टिप्स और अपने स्किन केयर टिप्स देती है। वह रोजाना व्यायाम करती हैं, रोजाना ग्रीन टी पीती है, रोजाना सैर के लिए जाती हैं और भी बहुत तरह के तरीके अपनाती हैं। अपने चेहरे के ग्लो को मेंटेने करने के लिए अभी हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए माधुरी दीक्षित ने अपने स्किन केयर टिप्स बताए हैं। 

आइए हम यहां आपको माधुरी दीक्षित के वह पांच स्किन केयर टिप्स बताते हैं जिनको फॉलो करने से आपका भी चेहरा हमेशा ग्लो करेगा।

Advertisment

1.हाइड्रेट रहना

माधुरी दीक्षित ने अपने फैंस को यूट्यूब के माध्यम से बताया है कि आपके चेहरे के ग्लो को बनाए रखने में उसे हाइड्रेट रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है और उसके साथ-साथ हरी सब्जियों और फलों को खाना भी जरूरी है।

Advertisment

2.विटामिन सी सीरम का प्रयोग

माधुरी दीक्षित ने यूट्यूब के माध्यम से अपने फ्रेंड्स को यह भी साझा किया है कि अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट है, कील, मुंहासे, दाग धब्बे हैं तो उसके लिए आपको रोजाना सीरम का उपयोग जरूर करना चाहिए। इससे आपके चेहरे का रंग हमेशा बना रहेगा और उसके साथ-साथ आप के दाग धब्बे भी दूर होते रहेंगे।

3. बेसन शहद का डाई पैक

Advertisment

माधुरी दीक्षित ज्यादातर अपने चेहरे पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती है जैसे कि बेसन, शहद और नींबू का डाई पैक माधुरी दीक्षित को बहुत ही ज्यादा पसंद है। वह उनके चेहरे के ग्लो को बनाए रखने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है।

4. मेकअप करके कभी न सोएं 

माधुरी दीक्षित अपने फैंस को यही सलाह देती है कि मेकअप करके कभी नहीं सोना चाहिए। ऐसा होने से आपके स्किन के पोर्स हमेशा बंद रहेंगे, जिसकी वजह से आपके चेहरे पर कील,  मुंहासे, दाग धब्बे जैसी चीजें होती रहेंगी। इसलिए मेकअप के बाद उसे हमेशा मेकअप रिमूवर से साफ कीजिए। उसके बाद अपने रात के फेस पैक रूटीन को फॉलो कर के ही नींद ले।

5.ज्यादा मात्रा में पानी का प्रयोग

आपको सुनकर हैरानी होगी, लेकिन यह बात सत्य है कि अगर आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएंगे तो आपके चेहरे पर ग्लो हमेशा बना रहेगा और किसी प्रकार की कील, मुंहासे, दाग धब्बे आपके चेहरे के ऊपर नहीं होंगे इसलिए आप रोजाना 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीएं ।

madhuri dixit Beauty Secrets Madhuri Dixit Beauty Secrets
Advertisment