Advertisment

Weekend Movie List: इस वीकेंड पर देखें धाकड़, जर्सी और भूल भुलैया

author-image
Swati Bundela
New Update

इस वीकेंड देखें यह मूवीजपूरे हफ्ते काम कर कर और थक सर भी आराम करने का मन नहीं करेगा। अगर जान लेंगे इन फिल्मों व वेब सीरीज की कहानी। कितना भी थक गया हूं लेकिन आराम करने के बजाए देखना पसंद करेंगे ये मूवीज। इस हफ्ते बहुत सारी हिट और रोमांचक मूवीस सिनेमाघरों और OTT पर रिलीज हुई है। अगर आप मूवीस के शौकीन है तो यह मूवीस आप नहीं छोड़ सकते। अब घर बैठे बोर होने की जरूरत नहीं है। इस वीकेंड को बनाएं मनोरंजन से भरपूर। मूवीज इस वीकेंड के लिए

Advertisment

1. मॉडर्न लव मुंबई

यह वेब सीरीज 13 मई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। यह छोटी-छोटी 6 कहानियों का एक समूह है। हंसल मेहता, सोनाली बॉस, ध्रुव सेहगल, नूपुर अस्थाना, आदि जैसे काबिल एक्टर्स ने इसमें काम किया है। इस सीरीज में लव को एक अलग नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई है। इस हफ्ते इसे देखना न भूलें।

2. द कश्मीरी फाइल्स

Advertisment

विवेक अग्निहोत्री की यह है असली कश्मीर के हिंदू पंडितों के नरसंहार की कहानी है। इसमें थिएटर में रिलीज होते ही धूम मचा दी और साथ ही यह दर्शकों को अपनी तरह आकर्षित करने में जुटी हुई है। इसने तो राजनीति को भी नहीं छोड़ा। और कंट्रोवर्सी का विषय बन गई। आप इसे शुरू करने के बाद बिना खत्म करे रह नहीं पाएंगे।

3. बीस्ट

विजय स्टार बीस्ट 13 अप्रैल को थिएटर में रिलीज़ हुई थी। इसे लेकर लोगों ही बीच में बहुत ही उत्साह और क्रेज था। लेकिन रिलीज़ के बाद ये सामान्य हो गया। थिएटर पर कमाल ना कर पाना इसकी असफलता नहीं है। यह एक रोमांचक मूवी है इसे जरुर देखें।

Advertisment

4. भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की एंटरटेनमेंट फिल्म भूल भुलैया 2 20 मई को थियेटर में रिलीज हो चुकी है। मूवी को लोगों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मूवी नई हॉरर और हंसी का अच्छा तालमेल है। इसे देखने के बाद लोग कार्तिक आर्यन की तारीफ करते थक नहीं रहे। फिल्म में तब्बू और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

5. जर्सी

Advertisment

जर्सी शाहिद कपूर की नई फिल्म है। इसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। यह मूवी साउथ की एक फिल्म पर आधारित है। आपको बता दें कि ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर ने शाहिद कपूर की इस फिल्म को भी डायरेक्ट किया ह। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

6. धाकड़

धाकड़ बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की नई एंटरटेनमेंट फिल्म है जो 20 मई को रिलीज हो चुकी है। यह एक एक्शन ट्रेलर फिल्म है। इसमें कंगना ने एक स्पाई एजेंट का किरदार निभाया है। जो ह्यूमन ट्रैफिकिंग करने वालेरुद्रवीर के खिलाफ इस मिशन को अंजाम देती हैं

7. पंचायत 2

पंचायत में लोगों के दिलों ने एक अलग ही जगह बनाई थी। और लोगों को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। वो इंतजार अब खत्म हो चुका है। यह सीज़न भी रोमांच से भरपूर है। उम्मीद है ये भी लोगो को उतना ही पसंद आएगा जितना पहला आया था।

एंटरटेनमेंट
Advertisment