Advertisment

Ott Shows For Weekend: इस वीकेंड देखें यह 8 मजेदार ओटीटी शो

फिल्म और रंगमंच | बॉलीवुड: नाइट मैनेजर, ताज, फर्जी जैसे आदि शोज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को और भी रोमांचित बना दिया है। आइए जानते हैं इस ब्लॉग में इस वर्ष 2023 में रिलीज होने वाले नए ओटीटी शोज के बारे में-

author-image
Vaishali Garg
01 Apr 2023
Ott Shows For Weekend: इस वीकेंड देखें यह 8 मजेदार ओटीटी शो

Ott Shows For Weekend

Ott Shows For Weekend: ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात की जाए तो जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, सोनीलिव, जी फाइव आदि। आज की जेनरेशन में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शोज को काफी पसंद किया जा रहा है। यह शोज ना केवल एंटरटेनमेंट पर्पस के लिए हैं बल्कि है आपको इतिहास, रोमांस, थ्रिल आदि को दर्शाते हैं। साल 2023 में अभी केवल 3 महीने ही बीते हैं। 3 महीने के भीतर लगभग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के अंदर 30 से अधिक सीरियल, मूवीस, शोज आदि देखने को मिले हैं। नाइट मैनेजर, ताज, फर्जी जैसे आदि शोज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को और भी रोमांचित बना दिया है। आइए जानते हैं वर्ष 2023 में रिलीज होने वाले नए ओटीटी शोज के बारे में।

Advertisment

इस वीकेंड देखें यह 8 मजेदार ओटीटी शो 

1. स्टोरी ऑफ थिंग्स

Advertisment

5 जनवरी 2023 को सोनी लिव पर रिलीज हुआ यह ड्रामा स्टोरी ऑफ लिटिल थिंग्स। इंसान की इमोशंस जैसे डर, लालच, गुस्सा, अकेलापन, प्यार का किसी के जीवन पर क्या इंपैक्ट हो सकता है। यह ड्रामा 5 लोगों की इमोशनल स्टोरीज को दर्शाता है।

2  ट्रस्ट इश्यू

6 जनवरी 2023 को ऐमेज़ॉन मिनी टीवी पर रिलीज यह ड्रामा दिखाता है किस तरह एक ही व्यक्ति ३ लड़कियों को डेट करता है। यह एक रोम कॉम शो है। इसे आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं।

Advertisment

3. एटीएम

जी 5 पर शुरू हुई यह नई वेब सीरीज। जिसके अंदर हैदराबाद में रहने वाले 4 क्रिमिनल अपनी लक्सरी जीवन क्राइम के दौरान जीते हैं लेकिन क्या होता है जब एक क्राइम को अंजाम देने के दौरान इनको पकड़ लिया जाता है? यह एक सस्पेंसिव क्राईम वेब सीरीज है।

4. जान बाज़ हिंदुस्तान के

Advertisment

यह जी5 पर रिलीज हुई न्यू सीरीज है। जिसके अंदर काव्या अय्यर एक सिंगल मदर जो की आई पी एस अफसर होती है। इसके अंदर उनका किरदार बहुत ही स्ट्रैंथ फुल दिखाया गया है लेकिन क्या होता है जब वह बम अटैक की लीड इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बनती है।

5. फर्जी

यह अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरियल है। जिसमें सनी जोकि छोटे शहर में एक आर्टिस्ट होता है। वह अपनी दुनिया को हिला देता है जब वह नकली नोट छापने लगता है। आप यदि नई सीरिज देखने की शुरुआत कर रहे हैं तो यह है आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

Advertisment

6. माइनस वन

इस शो के अंदर आयशा अहमद और आयुष मिश्रा का मुख्य किरदार है। जिसके अंदर यह दोनों पार्टनर एक दूसरे के फेवरेट हो जाते हैं। जिसके बाद वह एक दूसरे के साथ आने के लिए कुछ अजनबी तरीके अपनाते हैं। यह एक लव कॉमेडी ड्रामा सीरीज है।

7. द नाइट मैनेजर

Advertisment

हॉटस्टार पर रिलीज हुई क्राइम सीरीज द नाइट मैनेजर। दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह एक नाइट मैनेजर और आर्मी के एक्स सोल्जर की कहानी है। इसमें शैलेंद्र जो की अवैध हथियारों की डीलिंग करता है। शान सेनगुप्‍ता जो कि उसकी डीलिंग को रोकने की कोशिश करता है।

8. ताज डिवाइडेड बाय ब्लड

Zee 5 पर रिलीज हुई मशहूर सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड। मुगल साम्राज्य के डाक सीक्रेट को दर्शाती है। यह 10 एपिसोड में विभाजित वेब सीरीज है। जो मुगल के इतिहास और उनके सीक्रेट के बारे में बताती है।

image widget
Advertisment
Advertisment