/hindi/media/media_files/2026/01/30/ott-web-series-based-on-real-life-which-you-will-relate-2026-01-30-13-02-27.png)
Photograph: (IMDb)
OTT प्लेटफॉर्म ने एंटरटेनमेंट की डेफिनिशन ही बदल दी है। अब स्टोरीज सिर्फ़ अमीर ज़िंदगी, ग्लैमर या फैंटेसी तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि आम लोगों की लाइफ, उनके स्ट्रगल और इमोशंस को भी दिखाने लगी हैं। यही वजह है कि कुछ वेब सीरीज़ देखते हुए ऐसा लगता है जैसे स्क्रीन पर हमारी ही कहानी चल रही हो। रियल लाइफ से जुड़ी वेब सीरीज़ इसलिए खास होती हैं क्योंकि इनके करैक्टर परफेक्ट नहीं होते। वे हमारी तरह गलतियां करते हैं, सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। शायद यही वजह है कि ऐसी सीरीज़ देखने के बाद हम मुस्कुराकर कहते हैं—“ये तो बिल्कुल मेरी कहानी थी।” यहां ऐसी ही कुछ OTT वेब सीरीज़ हैं, जिनसे आप खुद को आसानी से रिलेट कर पाएंगे।
रियल लाइफ से जुड़ी वो OTT वेब सीरीज़, जिनसे आप सीधे रिलेट करोगे
गुल्लक (Gullak)
गुल्लक एक मिडिल-क्लास फैमिली की कहानी है, जहां पैसों की चिंता, बच्चों की एजुकेशन और पेरेंट्स के सपने सब कुछ बहुत रियल लगता है। इस सीरीज़ की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ इसकी सिम्पलिसिटी है। छोटे-छोटे मोमेंट्स, हल्की-फुल्की नोकझोंक और फैमिली बॉन्डिंग दिल को छू जाती है।
कोटा फैक्ट्री (Kota Factory)
अगर आपने कभी किसी एग्ज़ाम या करियर के प्रेशर को फील किया है, तो कोटा फैक्ट्री से आप ज़रूर रिलेट करेंगे। यह सीरीज़ सिर्फ़ स्टडी नहीं, बल्कि फेलियर, एंग्ज़ायटी और खुद पर ट्रस्ट बनाए रखने की कहानी भी है। यहां दिखाया गया स्ट्रगल आज की यंग जनरेशन की रियलिटी है।
पंचायत (Panchayat)
पंचायत एक ऐसे लड़के की स्टोरी है, जो मजबूरी में मिली गवर्नमेंट जॉब के साथ विलेज लाइफ को समझता है। सिस्टम, पॉलिटिक्स और स्माल टाउन की रियलिटी को यह सीरीज़ बहुत होनेस्त्ली दिखाती है। इसकी सिंपल स्टोरी और रियल कैरेक्टर्स इसे खास बनाते हैं।
लिटिल थिंग्स (Little Things)
यह सीरीज़ मॉडर्न रिलेशनशिप की रियलिटी को दिखाती है। प्यार, लड़ाइयां, करियर की टेंशन और साथ-साथ ग्रो करने की कोशिश—सब कुछ बहुत नैचुरल लगता है। इसमें कोई परफेक्ट कपल नहीं, बल्कि रियल लोग हैं, जिनसे आप खुद को रिलेट कर पाएंगे।
ये मेरी फैमिली (Yeh Meri Family)
90s की फैमिली लाइफ पर बनी यह सीरीज़ नॉस्टैल्जिया से भरपूर है। स्कूल की टेंशन, पेरेंट्स की डांट और भाई-बहन की बॉन्डिंग—ये सब बचपन की यादें ताज़ा कर देती हैं। यह सीरीज़ दिल से जुड़ जाती है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us