5 Bollywood Films : शूट के प्लेस ने बनाया इन फ़िल्मों को फेवरेट

author-image
New Update

किसी भी फिल्म की स्टोरी और किरदार बिना सही जगह में शूट हुए लोगों को अपना दीवाना नहीं बना सकते हैं। अगर आपको फिल्म में किसी गांव की स्टोरी दिखानी है तो आप को उसके लिए उसी के मुताबिक एक गांव ढूंढना होगा तभी आप की फिल्म अच्छी बनेगी। इसलिए फिल्मों के लिए शूटिंग की जगह भी बहुत मायने रखती है।

Advertisment

बॉलीवुड में ऐसे बहुत से नमूने देखने को मिल जाएंगे जो केवल अपने शूटिंग की जगह की वजह से जाने जाते हैं। ऐसी फिल्में लोगों को बहुत पसंद आती हैं जिनमें उन्हें उनकी पसंद की जगहों में कैरेक्टर्स को फिट किया जाता है। आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसी ही कुछ फिल्में जिन्हें लोगों ने उनकी शूटिंग की जगह की वजह से अपना फेवरेट बनाया है।

शूटिंग प्लेस के कारण हिट हुई बॉलीवुड फ़िल्में -

1. वेक अप सिड

Advertisment

इस फिल्म ने हमें मुंबई की कुछ ऐसी नई जगहों से परिचित कराया जिन्हें घूमे बिना मुंबई यात्रा पूरी नहीं की जा सकती। देर रात तक चाय के सेशन से लेकर मुंबई की बारिश तक वेक अप सिड ने हमारी उम्मीदों को बढ़ा दिया।

यह फिल्म हमें मुंबई शहर में नई आई एक लड़की की कहानी बताती है जो पहली ही नजर में इस शहर से प्यार कर बैठती है। आयशा का मुंबई देखने का नजरिया लोगों को मुंबई में बहुत कुछ करने के लिए दे गया।

2. क्वीन

Advertisment

इस फिल्म में रानी जैसे-जैसे जगहों को एक्सप्लोर करती है, वैसे वैसे वह खुद को जान ने लगती है। जिन जगहों को वह घूमने जाती है उनमें से एक है पैरिस। फिल्म में आईफिल टावर की चकाचौंध ने उत्साह भर दिया। लोगों ने इसमें नाइट लाइफ को भी बहुत अच्छे से देखा और जाना जो बहुत ही खूबसूरत लगती है।

3. दिल्ली 6

यह फिल्म दिल्ली शहर की भीड़, भागदौड़, लोग, गली का खाना, आदि पर आधारित है। दिल्ली की पतली पतली गलियों में भीड़ में दौड़ना भी दर्शकों को एक अलग तरह का आनंद देता है। पुरानी दिल्ली घूमने की एक बहुत अच्छी जगह है। लेकिन इसकी आम जिंदगी भी कुछ कम नहीं है। ठेले पर बिकती जलेबियां दिल्ली की एक अलग ही झलक हमारे सामने लाती हैं।

Advertisment

4. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा उन फिल्मों में से एक है जो पूरी ट्रिप पर आधारित होते हैं। इसमें जगहों को देखने से ज्यादा रोड ट्रिप देखने को मिलती है। लेकिन कैरेक्टर्स इस रोड ट्रिप को भी दर्शकों के लिए बहुत रोचक बना देते हैं। इस फिल्म में टोमाटीना फेस्टिवल से लेकर स्काईडाइविंग तक, हर चीज ने हमें पलों को जीने के लिए प्रेरणा दी है।

5. पीकू

Advertisment

पीकू ने हमें कोलकाता की गलियों में घुमाया है। यह कोलकाता के यह आम नजारे इस फिल्म को खास बना गए। इस फिल्म में सिर्फ जगह नहीं बल्कि उनके साथ कुछ भावनाएं जुड़ी थी। हमने इसमें स्ट्रीट फूड से लेकर सीधी गलियों तक सब कुछ देखा। कोलकाता की जर्नी ने लोगों को घर बैठे ही कोलकाता से जोड़ दिया। इसे देखने के बाद हर कोई कोलकाता जाने का ख्वाब देखता है।

बॉलीवुड फ़िल्में