Preity Zinta Birthday: जानें उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी और खास बातें

बॉलीवुड में जब भी बिंदास मुस्कान, स्ट्रॉन्ग फीमेल कैरेक्टर और फीयरलेस अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस की बात होती है, तो प्रीति ज़िंटा का नाम अपने आप सामने आ जाता है।

author-image
Dimpy Bhatt
New Update
Preity Zinta birthday know some unheard and special things related to her

Photograph: (Instagram / Preity G Zinta)

बॉलीवुड में जब भी बिंदास मुस्कान, स्ट्रॉन्ग फीमेल कैरेक्टर और फीयरलेस अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस की बात होती है, तो प्रीति ज़िंटा का नाम अपने आप सामने आ जाता है। 90’s के एन्ड और 2000 के शुरुआती दौर में उन्होंने न सिर्फ़ अपनी एक्टिंग से, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी से भी एक अलग पहचान बनाई। उनके बर्थडे के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ ऐसी खास और अनसुनी बातें, जो उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाती हैं।

Advertisment

Preity Zinta Birthday: जानें उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी और खास बातें

बबल्स गर्ल से बोल्ड एक्ट्रेस बनने का सफर

प्रीति ज़िंटा को अक्सर उनकी डिंपल वाली स्माइल और बब्बली स्टाइल के लिए याद किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने स्टार्टिंग से ही स्टीरियोटाइप रोल्स को तोड़ने की कोशिश की। दिल से में उनका बोल्ड करैक्टर हो या क्या कहना में सिंगल मदर का रोल—प्रीति ने उस दौर में ऐसे टॉपिक को चुना, जिन पर बात करना भी आसान नहीं था। उन्होंने साबित किया कि एक्ट्रेस सिर्फ़ “क्यूट” दिखने के लिए नहीं, बल्कि स्ट्रॉन्ग स्टोरीज़ का हिस्सा बनने के लिए भी होती है।

ऑफ-स्क्रीन भी उतनी ही फीयरलेस 

प्रीति ज़िंटा सिर्फ़ ऑन-स्क्रीन ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी काफी स्ट्रॉन्ग रही हैं। उन्होंने कई बार इंडस्ट्री में गलत चीज़ों के खिलाफ खुलकर आवाज़ उठाई। जब ज़्यादातर लोग चुप रहना बेहतर समझते थे, तब प्रीति ने सच बोलने का रिस्क लिया। यही वजह है कि उन्हें एक ऐसी महिला के तौर पर देखा जाता है, जो अपनी शर्तों पर जीना जानती है।

बॉलीवुड से बिज़नेस वर्ल्ड तक का सफर

बहुत से लोग उन्हें सिर्फ़ एक एक्ट्रेस के रूप में जानते हैं, लेकिन प्रीति एक सक्सेसफुल बिज़नेसवुमन भी हैं। IPL टीम से जुड़कर उन्होंने स्पोर्ट्स और बिज़नेस की दुनिया में भी अपनी स्ट्रांग प्रजेंस बनाई। उस टाइम एक महिला का इस तरह आगे आना अपने आप में बड़ी बात थी। उन्होंने यह दिखाया कि स्टारडम सिर्फ़ फिल्मों तक सीमित नहीं होना चाहिए।

Advertisment

पर्सनल लाइफ को लेकर बैलेंस्ड अप्रोच

प्रीति ज़िंटा ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से थोड़ा दूर रखा। शादी और मदरहुड के बाद भी उन्होंने खुद को किसी एक पहचान में सीमित नहीं किया। वे सोशल मीडिया पर अपने ओपिनियन ओपनली रखती हैं, लेकिन अपनी लाइफ के हर हिस्से को पब्लिक डिस्कशन नहीं बनातीं—और यही बैलेंस उन्हें और रियल बनाता है।

आज की जनरेशन के लिए क्या सीख है?

प्रीति ज़िंटा की कहानी आज की Gen Z और मिलेनियल्स के लिए एक बड़ा लेसन है—खुद बने रहना, अपने डिसिशन पर ट्रस्ट करना और जब ज़रूरत हो, तो आवाज़ उठाने से डरना नहीं। उनका करियर इस बात का एक्साम्प्ले है कि सक्सेस सिर्फ़ ट्रेंड फॉलो करने से नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने से मिलती है।

birthday Preity Zinta