Priyanka Chopra Birthday Special: प्रियंका की बेस्ट फेमिनिस्ट फिल्में

author-image
New Update

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रही है। प्रियंका अब केवल बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी चमकती हुई स्टार हैं। दुनिया भर में उनके फैंस उन्हें एक नज़र देखना चाहते हैं। उन्होंने 2 साल पहले अमेरिका के सिंगर निक जोनस से शादी की और वहीं पर शिफ्ट हो गई।

Advertisment

वह इसी साल एक छोटी बच्ची की मां भी बनी हैं। उनकी यह बच्ची सेरोगेसी से हुई है। मां बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। प्रियंका एक मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक फेमिनिस्ट भी है जो लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। प्रियंका ने अपने करियर बहुत सी फिल्में की है जिनमें से कुछ फिल्में ऐसी हैं जो दिखाती हैं कि एक महिला का किरदार कितना अहम होता है और वह कितनी मजबूत होती है। आज हम आपको उनकी ऐसे ही कुछ फेमिनिस्ट फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

Priyanka Chopra की बेस्ट फिल्में -

1.Aitraaz 

अब्बास मस्तान की इस फिल्म ऐतराज़ में प्रियंका मुख्य भूमिका में है। इसमें प्रियंका के अलावा अक्षय कुमार और करीना कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फ़िल्म में प्रियंका शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो जाती है। राज उन्हें शादी के लिए प्रपोज करता है लेकिन वह मना कर देती हैं। क्योंकि वह समझती हैं कि एक बच्चा उनकी ज़िंदगी में किस तरह बदलाव ला सकता है।

वह अपने करियर और खुशी को तवज्जो देते हुए बच्चे को गिराने का फैसला लेती है। यह फ़िल्म दिखाती है कि एक लड़की को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार है।

2. Don 2

Advertisment

फरहान अख्तर के द्वारा डायरेक्ट की गई मूवी अमिताभ बच्चन की ओरिजिनल फिल्म डॉन का रीमेक है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका एक महिला ने निभाई है जिसका नाम रोमा है। रोमा अपने भाई के कत्ल का बदला लेने के लिए माफिया के शिकार पर निकल पड़ती है और एक मार्शल आर्ट एक्सपर्ट बन जाती है।

रोमा का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया है जो बहुत ही मजबूत और कॉन्फिडेंट है।2011 में रिलीज़ हुई यह फिल्म ट्विस्ट एंड टर्न से भरपूर है।

3. Fashion

प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी और यह उनकी सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में से एक है। वह इसमें एक ऐसी लडकी का क़िरदार निभाती है जो एक छोटे शहर की लडकी से एक बड़ी फैशन मॉडल बन जाती है। लेकिन उसे इसकी बहुत बडी कीमत चुकानी पड़ती है।

Advertisment

इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर फीमेल और उनकी परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला है।

4. Jai gangajal

इस फ़िल्म में पहली बार प्रियंका को एक कठोर दिल वाली फीमेल कॉप के क़िरदार में देखा गया। यह फ़िल्म महिला सशक्तिकरण का मैसेज देती है। इस फ़िल्म को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है। प्रियंका की एक्टिंग स्किल्स बहुत ही प्रभावित करने वाली हैं। आज वह एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और इनफ्लुएंसर भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा के फेमिनिस्ट रोल