Advertisment

Bridal Lehenga: बॉलीवुड ब्राइड्स जिन्होंने शादी में लाल से हटकर लेहेंगा पहना

11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा। इन दोनों की शादी काफी चर्चित शादियां में से एक थी। जितनी इनकी शादी चर्चित थी उतना ही अनुष्का शर्मा का शादी में पहना हुआ लहंगा।

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
Bridal Lehenga

Bridal Lehenga

Bridal Lehenga: हर किसी की जिंदगी में शादी एक बहुत ही बड़ा दिन होता है। आप भी चाहती होंगी कि आप अपनी शादी के इस दिन सबसे सुंदर दिखें। आपने अपने इस खास दिन सुंदर दिखने के लिए कितनी तैयारी क्यों न की हो। लेकिन यदि आपने सही जोड़ा या लहंगा नहीं चुना है।तो यह आपके इस दिन को थोड़ा सा खराब कर सकता है। 

Advertisment

आपने हमेशा देखा होगा कि अक्सर दुल्हन अपने शादियों में लाल जोड़े को ही प्रिफर करती हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप भी अपनी शादी पर लाल जोड़ा ही पहने। यदि आप अपनी शादी में हटकर दिखना चाहती हैं। तो इन बॉलीवुड ब्राइड्स से आप भी लें सकती हैं इंस्पिरेशन।

1. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा। इन दोनों की शादी काफी चर्चित शादियां में से एक थी। जितनी इनकी शादी चर्चित थी उतना ही अनुष्का शर्मा का शादी में पहना हुआ लहंगा। जो आज तक कई लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में सब्यसाची (Sabyasachi) मुखर्जी का लहंगा पहना था। 

Advertisment

इस लहंगे को 67 कारीगरों ने 32 दिनों में तैयार किया था। यदि आप अपनी शादी में लाल लहंगा नहीं पहनना चाहती। तो आप भी अनुष्का शर्मा से इंस्पायर होकर हल्के गुलाबी रंग या जिसे ब्लश पिंक (blush pink) कहते हैं। इस रंग का लहंगा पहन सकती हैं। यह ट्रेडिशनल लुक (traditional look) के साथ साथ आपको मॉर्डन लुक भी देता है।

2.  मौनी रॉय (Mouni Roy)

इसी वर्ष 27 जनवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधी मौनी रॉय और सूरज नांबियार। यह शादी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। मोनी रॉय अपने ब्राइडल लुक्स (bridal looks)की वजह से काफी सुर्खियों में रहीं। मोनी रॉय ने अपनी शादी में मलयाली ब्राइड का मेकअप किया था।

Advertisment
I Found Him At Last

उन्होंने मलयाली ब्राइड की स्टाइल में ही साड़ी पहनी थी। जो देखने में काफी सुंदर थी। वहीं दूसरी ओर उन्होंने शादी के बाद संगीत में गोल्डन रंग का लहंगा पहना था। वह भी काफी खूबसूरत लग रहा था। तो यदि आपको भी शादी पर लाल लहंगा नहीं पहनना तो आप भी गोल्डन लहंगे को अपनी पसंद बना सकती हैं। जो देखने में काफी सिंपल और सुंदर लगता है।

3. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

Advertisment

साल की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली शादी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor)। यह दोनों ही उम्दा कलाकार 14 अप्रैल 2022 को शादी के अटूट रिश्ते में एक साथ जुड़ गए।लेकिन इस शादी में सबसे ज्यादा आलिया भट्ट के ब्राइडल लुक और उनके लहंगे ने काफी सुर्खियां बटोरी। 

Indian Celebrity Brides Shattering Stereotypes And We Can't Stop Celebrating

दरअसल जहां इंडियन ब्राइड भड़कीले लाल रंग के कपड़ों को या लहंगे को ज्यादा पसंद करती हैं। तो वहीं आलिया भट्ट ने ब्राइडल लुक को काफी सिंपल रखा।और वही उनके लहंगे ने उनकी सुंदरता पर चार चांद लगा दिए। उन्होंने अपनी शादी के लहंगे के लिए आइवरी कलर (ivory colour) को चुना जो देखने में काफी सुंदर और यूनीक लग रहा था। तो यदि आप भी अपनी शादी में यूनिक दिखा जाते हैं तो आप भी आइवरी कलर को सुन सकती हैं।

Bridal Lehenga
Advertisment