Advertisment

Richa Chadha Ali Fazal Wedding: कपल जल्द करेंगे शादी, जानिए डिटेल्स

author-image
Swati Bundela
New Update
richa chadha

ऋचा चड्ढा और अली फैजल

Advertisment

शादी के सभी फंक्शन दिल्ली से शुरू होंगे और अगले महीने यानी अक्टूबर में मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और दोस्त शिरकत करेंगें। सूत्रों के अनुसार यह रिसेप्शन पार्टी साउथ मुंबई में प्लान की गई है जिसमें लगभग 300 - 400 मेहमान मौजूद होंगें।

पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा ने कहा था, "मुझे लगता है शादी हो जाएगी इस साल। कर लेंगे किसी तरह से। हम गलत कारणों से खबरों में नहीं बना रहना चाहते हैं। हम शादी करने के लिए बहुत उत्साहित हैं लेकिन सिर्फ कोविड के बारे में सोच कर परेशान हैं और हम इसके प्रति जिम्मेदार बनना चाहते हैं। साथ ही जब चीजें वापस खुलना शुरू हुई तो हम दोनों वयस्त हो गए हैं। लेकिन इस साल हम ये कर लेंगे।"

2 साल पहले रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बोले थे कपल 

2020 में इस बॉलीवुड जोड़ी ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। साथ ही यह भी बताया था की ये जोड़ी 2020 के अप्रैल माह में शादी करेगी। लेकिन कोविड के कारण तब ऐसा नही हो पाया था। जिसके चलते इस जोड़ी ने अपनी शादी का विचार कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था। इस संदर्भ में ऋचा ने कहा था, " साल 2020 ने हम सभी को बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है। हम अभी भी महामारी की चपेट में है और कोई वैक्सीन भी उपलब्ध नही है। इसलिए हमारे फंक्शन को फिलाल अगले साल के लिए स्थगित करना ही सभी के हित में होगा।"

कोविड और अपने काम के बीजी शेड्यूल के चलते ये जोड़ी अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंध पाई है। लेकिन अब अगर सूत्रों की माने तो इस महीने के आखिर में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ ये जोड़ी शादी के पावन सूत्र में बंधने के लिए तैयार है।

richa chadha ali fazal wedding
Advertisment