/hindi/media/media_files/2025/02/10/qeM7KQUAKf8FYDncoLts.png)
(Image Credit: Times now Navbharat)
Sanjay Dutt's fan Nisha Patil left property worth Rs 72 crores in his name: संजय दत्त के बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उनके फैंस पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हिंदी फिल्म जगत में उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से बड़ा योगदान दिया है। एक फैन एक्टर की इतनी बड़ी प्रशंसक थी कि उसने मरने से पहले अपनी 72 करोड़ की संपत्ति एक्टर के नाम कर दी।
Nisha Patil: संजय दत्त की फैन जिसने एक्टर के नाम छोड़ी 72 करोड़ की सम्पत्ति
हमने ऐसी बहुत सी कहानियां और किस्से सुने हैं जिसमे लोग बड़े बड़े सितारों के दीवाने हो जाते हैं उनके काम उनकी एक्टिंग के लिए बहुत कुछ करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसी ही एक कहानी है निशा पाटिल की जो संजय दत्त की इतनी बड़ी फैन बन गईं कि अपने मरने से पहले अपनी करोड़ों की संपत्ति एक्टर के नाम कर दी। संजय दत्त एक्टर सुनील दत्त और एक्ट्रेस नरगिस दत्त के बेटे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है। 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करने के कारण एक्टर की बड़ी फैन फॉलोविंग है। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। महिलाओं में भी उनकी बड़ी फैन फॉलोविंग है। एक महिला फैन ने अपनी प्रॉपर्टी ही एक्टर के नाम कर दी थी।
बात साल 2018 की है जब एक्टर को पुलिस की तरफ से एक कॉल आया और उन्हें बताया गया कि उनके नाम 72 करोड़ की प्रॉपर्टी निशा पाटिल नाम की फैन ने की है। निशा ने अपने मरने के बाद बैंक बैलेंस को भी संजय दत्त के नाम करने के लिए पत्र लिखे थे। यह खबर सुनकर संजय दत्त हैरान रह गए। उन्होंने अपने वकील के द्वारा उस प्रॉपर्टी को लेने से मना किया और यह भी कहा कि वह निशा पाटिल को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते हैं न ही उनका निशा पाटिल से कोई सम्बंध है।
करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक हैं संजय दत्त
एक्टर संजय दत्त करीब 250 करोड़ से अधिक सम्पत्ति के मालिक हैं जिसमें उनके पास मुंबई में घर गाड़ियों और बाईक्स का अच्छा कलेक्टन है। वे करीब 8 करोड़ रूपये से लेकर 15 करोड़ रूपये तक फीस चार्ज करते हैं।